2,101 करोड़ मंजूर, 3,232 नई नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कें बनेंगी

Last Updated:August 05, 2026, 16:09 IST
Rajasthan Road Infrastructure: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए 2,101.15 करोड़ रुपये के 3,232 सड़क कार्यों को मंजूरी दी है. इसके तहत प्रदेशभर में नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और किसानों, युवाओं व आमजन को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan Road Infrastructure News: सीएम भजनलाल शर्मा ने सड़कों के लिए मंजूर किए 2,101 करोड़ रुपये
Jaipur: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बुनियादी ढांचे और सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और बड़ा कदम उठाया गया है. राज्य सरकार ने प्रदेशभर में रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने और आमजन के आवागमन को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए 2 हजार 101.15 करोड़ रुपये की लागत से 3 हजार 232 निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा राज्य के दूर-दराज के इलाकों में विकास की नई राहें खुलेंगी.
राज्य के बजट 2026-27 में की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं को त्वरित रूप से धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह बड़ी वित्तीय मंजूरी जारी की है. स्वीकृत किए गए कुल 3,232 कार्यों के तहत प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में नॉन-पैचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा. इस निर्णय से लंबे समय से खस्ताहाल, टूटी-फूटी या अधूरी पड़ी सड़कों का कायाकल्प होगा. सड़कों का जाल बिछने से लोगों को बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा अधिक आरामदायक बनेगी.
किसानों, युवाओं, उद्यमियों और आमजन को मिलेगा सीधा लाभमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुसार, राज्य के हर गांव, हर कस्बे और हर शहर को उच्च गुणवत्ता वाली सड़क व्यवस्था से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. बेहतर सड़क तंत्र स्थापित होने से किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक समय पर पहुंचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी लागत घटेगी और आय बढ़ेगी. इसके अलावा युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों तक पहुंचने में सुगमता होगी, जबकि उद्यमियों को अपने माल के परिवहन में आसानी होगी जिससे व्यापारिक गतिविधियों को भारी प्रोत्साहन मिलेगा.
यह दूरगामी पहल न केवल दैनिक आवागमन को बेहतर बनाएगी, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति को भी एक नई दिशा और गति प्रदान करेगी.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 05, 2026, 16:09 IST



