Entertainment

पाकिस्तान में 28 साल की मशहूर टिकटॉकर आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या, CCTV में दिखे बाइक सवाल हमलावर

Last Updated:August 17, 2026, 09:52 IST

28 साल की पाकिस्तानी टिकटॉकर आयशा गिलमाना की हत्या ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. करीब 1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाली आयशा को कथित तौर पर फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था. इसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चला दीं. हमले में आयशा की मौत हो गई, जबकि उनकी 15 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हुईं.CCTV में हमलावरों के भागने की तस्वीरें कैद हुई हैं.पाकिस्तान में 28 साल की मशहूर टिकटॉकर आयशा की गोली मारकर हत्याZoomपाक टिकटॉकर आयशा की हत्या.

नई दिल्ली. पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 28 साल की पाकिस्तानी टिकटॉकर शमसू बीबी की गोली मारकर हत्या कर दी. शमसू बीबी को सोशल मीडिया पर आयशा गिलमाना के नाम से जाना जाता था. जानकारी के मुताबिक, घटना 14 अगस्त को इस्लामाबाद के पास टैक्सिला शहर में हुई. हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं. इस हमले में उनकी 15 साल की छोटी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस घटना के बाद परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले आयशा को कशिफ उर्फ ‘काशी’ नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था.

घर से फोन कर बुलाया बाहर!

आरोप है कि उसने आयशा को तुरंत घर से बाहर आने के लिए कहा. इसके बाद वह अपनी 15 साल बहन असीमा और भाई नैमतुल्लाह के साथ कार में घर से निकलीं. अरब न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के घर से निकलने के कुछ ही देर बाद परिवार को गोलीबारी की जानकारी मिली. पिता फजल साहिबजादा टैक्सिला के THQ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के शव की पहचान की.

बाइक सवारों ने कार पर बरसाईं गोलियां

परिवार की शिकायत में नैमतुल्लाह के हवाले से बताया गया कि एक पेट्रोल पंप के पास दो अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल से उनकी कार का पीछा किया और फायरिंग की. दोनों हमलावरों की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई गई है. फायरिंग के दौरान एक गोली आयशा की गर्दन में लगी. गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी के बाद कार चला रहे व्यक्ति ने नियंत्रण खो दिया और वाहन दूसरी कार से टकरा गया. इस हादसे में आयशा की छोटी बहन असीमा को गंभीर चोटें आईं.

CCTV footage shows the incident in which famous TikToker Ayesha Gilmena and her driver were killed.

The female TikToker was shot dead by unidentified assailants in Taxila. Police have launched an investigation, while sources say the attackers’ identities and motives remain… pic.twitter.com/uIbvLpGQX5

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj