Entertainment

’36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं’, राइज एंड फॉल 2 में स्वरा को इग्नोर करने पर शहजाद पूनावाला से भिड़ीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली. एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच सोशल मीडिया पर चल रही तकरार अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के घर में भी देखने को मिल रही है. शो में दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान शो के होस्ट वीरेंद्र सहवाग ने शहजाद से सवाल किया कि आखिर वह स्वरा से बात क्यों नहीं कर रहे हैं.

वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई पुरानी बयानबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि बाहर शहजाद स्वरा को लेकर काफी कुछ कहते रहे हैं, उन्हें जवाब देते रहे हैं और प्रोवोक भी करते रहे हैं. लेकिन शो में जब स्वरा उनके सामने आईं तो उन्होंने उनसे बात तक नहीं की.

सहवाग ने शहजाद से पूछा- आवाज बैठ गई है क्या?

वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में शहजाद से कहा, “शहजाद, सोशल मीडिया पर तो आपने स्वरा से कई बातें की हैं. कोशिश भी की और उन्हें प्रोवोक भी किया. अब जब वह अंदर आई हैं तो आपने बात ही नहीं की उनसे. आवाज बैठ गई है क्या? इस पर शहजाद ने जवाब दिया, “मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, लेकिन हां, यह बात जरूर है कि मैं नेगेटिविटी के साथ नहीं बैठता हूं. मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर.

स्वरा ने कहा ये इग्नोर नहीं करना

शहजाद ने जब कहा कि वह स्वरा को सिर्फ इग्नोर कर रहे हैं, तो एक्ट्रेस ने उनकी बात पर तुरंत पलटवार किया. स्वरा ने कहा कि किसी को इग्नोर करने का मतलब होता है उसे कोई भाव नहीं देना. जबकि शहजाद लगातार सोशल मीडिया पर उनके बारे में पोस्ट कर रहे हैं.स्वरा ने कहा, “सर, पता है क्या है, इग्नोर का मतलब क्या होता है? कि आप भाव नहीं देंगे. जब से शो अनाउंस हुआ है, तब से 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए, 50 हजार मैसेज… पता नहीं. अपने लिए वोट नहीं मांग रहे, इनकी टीम मेरे को कहां पहुंचाने के लिए वोट मांग रही है. ये इग्नोर नहीं होता. इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं.”

‘जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ बोलेंगे’

स्वरा की बात पर शहजाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे, चाहे हमारे खिलाफ हो या न हो. इसके बाद दोनों के बीच बहस और ज्यादा तीखी हो गई. शहजाद के इस बयान पर स्वरा ने कहा, “चुनाव नहीं है, यह गेम है. इनका डूबता हुआ राजनीतिक करियर यहां से उज्ज्वल होने वाला नहीं है. स्वरा की इस टिप्पणी का शहजाद ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप अपने हसबैंड को जिता दीजिए.

बता दें कि शो में स्वरा और शहजाद के बीच हुई इस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों के बीच की नोकझोंक को लेकर दर्शक भी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का निर्माण बनिजय एशिया के सहयोग से किया गया है. यह शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है. शो के नए एपिसोड हर दिन दोपहर 12 बजे रिलीज किए जाते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj