सीकर में टिटहरी के 4 अंडों ने बढ़ाई उम्मीद! क्या इस बार 4 महीने बरसेगा पानी, किसानों में खुशी की लहर

Last Updated:April 18, 2026, 19:21 IST
Ajab Gajab : सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में टिटहरी के चार अंडे मिलने से अच्छी बारिश के संकेत माने जा रहे हैं. लोक मान्यता के अनुसार, जितने अंडे उतने महीने बारिश होती है. इस बार चार अंडों को चार महीने की बरसात से जोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों में अच्छी फसल की उम्मीद जगी है.
ख़बरें फटाफट
सीकर : इस बार मानसून को लेकर दिलचस्प संकेत सामने आए हैं. सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में एक टिटहरी ने समतल जमीन पर चार अंडे दिए हैं, जिसे अच्छी और लंबी बारिश का संकेत माना जा रहा है. लोक मान्यता के अनुसार टिटहरी जितने अंडे देती है, उतने ही महीने बारिश होने की संभावना रहती है. ऐसे में चार अंडों को चार महीने की बरसात से जोड़कर देखा जा रहा है.
ग्रामीण बुजुर्गों का कहना है कि टिटहरी के अंडों की दिशा भी महत्वपूर्ण होती है. इस बार चारों अंडों की नोक जमीन की ओर है, जिसे लगातार और संतुलित बारिश का संकेत माना जा रहा है. उनका मानना है कि यह प्रकृति का संकेत है कि इस बार इंद्रदेव क्षेत्र पर मेहरबान रहेंगे और किसानों को अच्छा लाभ मिलेगा.
अंडों को देखकर लगाया जाता है बारिश का अनुमानबुजुर्ग हनुमान प्रसाद ने बताया कि पुराने समय में मौसम की सटीक जानकारी के लिए कोई आधुनिक साधन उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में किसान टिटहरी पक्षी के व्यवहार को देखकर ही बारिश का अनुमान लगाते थे और उसी आधार पर खेती की तैयारी करते थे. यह परंपरा आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में कायम है. उन्होंने बताया कि टिटहरी एक ऐसा पक्षी है जो जमीन पर ही रहता है और तेज गर्मी के दौरान खेतों में अंडे देता है. उनका कहना है कि वर्षों के अनुभव के आधार पर यह देखा गया है कि टिटहरी के अंडों से लगाया गया अनुमान कई बार सही भी साबित हुआ है.
मौसम विभाग ने भी अच्छी बारिश के संकेत दिए वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने भी इस वर्ष मानसून को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं. विभाग के अनुसार जून माह से मानसून सक्रिय होने की संभावना है और इस बार सामान्य से अच्छी बारिश हो सकती है. ऐसे में जहां एक ओर वैज्ञानिक आंकड़े बेहतर बारिश की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक मान्यताएं भी इस अनुमान को बल दे रही हैं. इससे किसानों में उम्मीद जगी है कि इस बार चार महीने तक अच्छी बारिश होगी, जिससे फसलों की पैदावार बेहतर होने के आसार हैं.
About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan
First Published :
April 18, 2026, 19:21 IST



