Rajasthan

44 फीट शिव प्रतिमा व ग्लोबल एक्सपो

Last Updated:January 08, 2026, 16:12 IST

जोधपुर में 9 से 11 जनवरी तक पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होने जा रहा माहेश्वरी महाकुंभ अपने भव्य शिव स्वरूप, कैलाश पर्वत की झांकी और 750 से अधिक स्टॉल वाले ग्लोबल एक्सपो के साथ शहर का सबसे बड़ा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बनने जा रहा है. 44 फीट ऊंची जटाधारी भगवान शिव की प्रतिमा, 12 ज्योतिर्लिंग डोम और देश-विदेश से जुटने वाले 35 हजार से अधिक समाजबंधु इसे आस्था, संस्कृति और वैश्विक दृष्टि का अनूठा संगम बनाएंगे.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. शहर में 9 से 11 जनवरी तक पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होने जा रहा माहेश्वरी महाकुंभ अपने भव्य और अनूठे आकर्षणों के कारण चर्चा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. इस आयोजन में ग्लोबल एक्सपो के अंतर्गत 44 फीट ऊंची और दो टन वजनी मेटल से निर्मित जटाधारी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा लोगों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण होगी, जिस पर बहती गंगा की कलात्मक प्रस्तुति दिखाई देगी. वहीं मुख्य मार्ग पर बर्फीली वादियों में सजे कैलाश पर्वत की भव्य झांकी श्रद्धालुओं और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगी.

नासिक, बेंगलुरु और कश्मीर से मंगवाए गए फूलों से सजी शिव झांकी और पूरे परिसर में लगाए गए हजारों पौधे आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी देंगे. 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम पर बनाए गए 12 भव्य डोम और 750 से अधिक स्टॉल वाला यह ग्लोबल एक्सपो न केवल समाज बल्कि सर्वसमाज के लिए भी एक अविस्मरणीय और देखने योग्य अनुभव साबित होगा. अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की ओर से आयोजित यह भव्य आयोजन “वैदिक भारत से वैश्विक भारत तक समाज की भूमिका – विजन 2047” की थीम पर आधारित महाधिवेशन के रूप में होगा. इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों के साथ-साथ 33 देशों से आए 35 हजार से अधिक माहेश्वरी समाजबंधु अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे.

शिव को लेकर विशेष आकर्षणमहाकुंभ में भगवान शिव की भव्य प्रस्तुति केवल एक प्रतिमा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह पूरे आयोजन की आध्यात्मिक पहचान बनेगी. 44 फीट ऊंचे जटाधारी भगवान शिव के दर्शन के साथ श्रद्धालु शिवत्व और शक्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे. यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि युवाओं और पर्यटकों के लिए भी आस्था, कला और संस्कृति का एक अद्भुत संगम साबित होगा.

प्रवेश के लिए बनेंगे दो भव्य द्वारमहाधिवेशन और ग्लोबल एक्सपो में प्रवेश के लिए आधुनिक तकनीक से सुसज्जित दो भव्य द्वार बनाए जाएंगे। मुख्य प्रवेश द्वार 600 फीट लंबा और 200 फीट ऊंचा होगा, जिसे एलईडी और एमआई बार्स की सहायता से अत्यंत आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा. पीली टंकी भगत की कोठी साइड से मुख्य गेट बनाया जाएगा, जहां से बसों और कारों से आने वाले लोगों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी. गेट के बाहर स्थित खाली स्थान पर विशाल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जहां लगभग 700 बसों और 1000 से अधिक कारों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है. वहीं टू-व्हीलर से आने वाले लोगों के लिए नगर निगम साइड से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी, नगर निगम रोड से हॉस्टल के पीछे टू-व्हीलर्स की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

January 08, 2026, 16:12 IST

homerajasthan

जोधपुर में पॉलीटेक्निक परिसर में 9 से 11 जनवरी तक आजोजित माहेश्वरी महाकुंभ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj