7 अलग-अलग फिल्में, सातों में थी एक जैसी कहानी, हर मूवी ने की बंपर कमाई, तीसरी बनी आइकॉनिक फिल्म

Last Updated:June 28, 2026, 22:29 IST
अक्सर आपने सुना होगा कि घिसी-पिटी स्टोरी पर बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाती. यह बात बहुत हद तक सच है. दर्शकों को हमेशा नए तरह की स्टोरी पसंद आती है, फिर भी बॉलीवुड में रिपीटेड फॉर्मूले पर कई फिल्में बनाई गईं. ऐसी फिल्मों का ट्रीटमेंट जरूर बहुत यूनिक था. बाकी कहानी एक जैसी थी. सिनेमाघरों में 47 साल के अंतराल में 7 ऐसी फिल्में आईं जिनकी कहानी एक जैसी थी. हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए. इन फिल्मों के सीन भी काफी-मिलते थे. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं…
60 के दशक में एक ऐसी फिल्म आई जिससे इंस्पायर्ड होकर कई फिल्में बनाई गईं. इस फिल्म का नाम ‘तीसरी मंजिल’ था. विजय आनंद के निर्देशन में बनी ‘तीसरी मंजिल’ में शम्मू कपूर-आशा पारेख लीड रोल में थे. नासिर हुसैन ने फिल्म के प्रोड्यूसर थे. कहानी नासिर हुसैन ने ही लिखी थी. म्यूजिक आरडी बर्मन का था. ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली जाने जहां’, ‘आ जा मैं हूं प्यार तेरा’ और ‘ओ मेरे सोना रे सोना’ जैसे क्लासिक गाने थे. फिल्म का सबसे बड़ी खासियत शम्मू कपूर-आशा पारेख के बीच प्यार भरी नोकझोंक थीं. पहले दोनों एकदूसरे से नफरत करते हैं, फिर दोनों को प्यार हो जाता है. यह फिल्म मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल है. इस मूवी से इंस्पायर्ड होकर 90 और 2000 के दशक में कई फिल्में बनाई गईं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए. ये फिल्में थीं : दिल, दिल है कि मानता नहीं, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हम तुम, जब वी मेट, चेन्नई एक्सप्रेस और इश्कजादे. इन सभी फिल्मों में हीरो-हीरोइन के बीच पहले नोकझोंक, फिर प्यार-रोमांस की कहानी देखने को मिली.
इस लिस्ट में पहला नाम आमिर खान-माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘दिल’ का है. 22 जून 1990 को रिलीज इस फिल्म के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर इंद्र कुमार थे. फिल्म में ‘तीसरी मंजिल जैसी ही हीरो-हीरोइन के बीच नोकझोंक थी. माधुरी दीक्षित-आमिर खान के बीच कॉलेज में तकरार होती है. फिर दोनों में प्यार हो जाता है. इंद्र कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था उन्होंने यह फिल्म तीसरी मंजिल से इंस्पायर्ड होकर बनाई थी. इस फिल्म ने कॉलेज रोमांस को भुनाया था. आनंद मिलिंद का म्यूजिक था. डायलॉग कमलेश पांडेय ने लिखे थे. फिल्म के गाने ‘मुझे नींद ना आए… ना जाने कहां दिल खो गया’, ‘हमने घर छोड़ा, रस्मों को तोड़ा है…’, ‘ हम प्यार करने वाले और ‘ओ पिया पिया…’ आज भी पॉप्युलर हैं. 2.40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 18 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. 1990 में दिल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा कमाने के मामले में पहले नंबर पर थी. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.
अगले ही साल 12 जुलाई 1991 को महेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक म्यूकिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ रिलीज हुई थी जिसमें आमिर खान-पूजा भट्ट लीड रोल में थे. कहानी रॉबिन भट्ट ने लिखी थी. रॉबिन भट्ट महेश भट्ट के सौतेले भाई हैं. शरद जोशी ने डायलॉग लिखे थे. गुलशन कुमार प्रोड्यूसर थे. नदीम-श्रवण का ब्लॉकबस्टर था. ‘दिल है कि मानता नहीं’ यह 1934 की हॉलीवुड फिल्म ‘इट हैपंड वन नाइट’ से इंस्पार्ड थी लेकिन इसमें हीरो-हीरोइन के बीच नोकझोंक, एकसाथ बाहर रात गुजारने जैसे प्लॉट को रखा गया था. तकरार के बाद दोनों प्यार का इकरार करते हैं. फिल्म में पूजा का नाम पूजा ही रखा गया था. फिल्म में आमिर खान ने अपने भांजे इमरान खान की एक सफेद रंग की कैप चुराकर पहनी थी. 2.23 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 5.9 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.
Add as Preferred Source on Google
90 के दशक में ही इसी थीम पर बेस्ड एक और फिल्म आई जिसने हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. इस फिल्म के बारे में कहा जाता है कि हर किसी को यह मूवी अपनी लाइफ में एक ना एक बार जरूर देखना चाहिए. फिल्म का नाम ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ था जो कि 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी. शाहरुख खान-काजोल लीड रोल में थे. इसके अलावा अमरीश पुरी, फरीदा जलाल और अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे. बतौर डायरेक्टर यह आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म थी. प्रोड्यूसर यश चोपड़ा थे. जतिन-ललित ने इस फिल्म का कालजयी म्यूजिक कंपोज किया था. हर गाना सुपरहिट था. इस फिल्म की कहानी भी लड़का-लड़की से होती है. दोनों ट्रेन में पहली बार मिलते हैं. लड़ते-झगड़ते हुए अपनी ट्रिप पूरी करते हैं. यानी नफरत-तकरार और फिर प्यार वाली कहानी दोहराई गई. पूरी फिल्म में केवल एक एक्सीन सीन था जिसे शाहरुख खान ने जबरन रखवाया था. 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया. यह एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. फिल्म को एक नेशनल अवॉर्ड और 10 फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे. यह अपने आप एक रिकॉर्ड था. 1995 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म में सिमरन जब दौड़कर ट्रेन पकड़ती है, यह फिल्म इतिहास का सबसे आइकॉनिक सीन बन गया. फिल्म का टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने दिया था.
प्यार-तकरार की सबसे बेस्ट फिल्म ‘हम तुम’ है जो 28 मई 2004 में कुणाल कोहली के निर्देशन में रिलीज हुई थी. स्टोरी कुणाल कोहली-सिद्धार्थ आनंद ने लिखी थी. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. सैफ अली खान-रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. जतिन-ललित का म्यूजिक था. इसी फिल्म का गाना ‘लड़की क्यों ना जाने क्यों, लड़कों सी नहीं होती’ आज भी पॉप्युलर है. यह फिल्म 1989 की अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ से इंस्पायर्ड थी. 8.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 42.68 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी. यह 2004 की छठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
इसी कड़ी में अगली फिल्म 2007 में आई. इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘जब वी मेट’ आई. इस फिल्म में भी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की तरह दो अजनबी लड़का-लड़की ट्रेन में मिलते हैं. ‘जब वी मेट’ में करीना कपूर को बातूनी और चुलबुली लड़की के किरदार में नजर आती हैं. गीत और आदित्य की लव स्टोरी तकरार से शुरू होती है. शाहिद कपूर-करीना कपूर लीड रोल में थे. यह इम्जियाज अली के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी. फिल्म में सूफी सॉन्ग से लेकर रोमांटिक सुनने को मिले थे. करीब 15 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. फिल्म की शूटिंग जब शुरू हुई थी तो शाहिद- करीना के बीच अफेयर चल रहा था. फिल्म कंप्लीट होते-होते दोनों का ब्रेकअप हो गया था.
हीरो-हीरोइन के बीच तगड़ी फाइट और उतना ही तगड़ा रोमांस 11 मई 2012 को रिलीज फिल्म ‘इश्कजादे’ में देखने को मिला था. हबीब फैजल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर-परणीति चोपड़ा लीड रोल में थे. स्टोरी हबीब फैजल-आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे. म्यूजिक अमित त्रिवेदी का था. फिल्म की बहुत ज्यादा शूटिंग लखनऊ, हरदोई और यूपी के अन्य हिस्सों में हुई थी. फिल्म का एक फेमस गाना ‘हुआ छोकरा जवां रे’ गाना डायरेक्टर हबीब फैजल ने ही लिखा था. फिल्म का बजट 19 करोड़ रुपये था. फिल्म ने 63.59 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.
इस लिस्ट में आखिरी नाम शाहरुख खान -दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का है जो कि 8 अगस्त 2013 को रिलीज हुई थी. डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था. फिल्म की कहानी की शुरुआत डीडीएलजी फिल्म की तरह ट्रेन से होती है. ट्रेन में ही दीपिका-शाहरुख खान के बीच पहली मुलाकात होती है. दोनों शुरुआत में लड़ते हैं लेकिन बाद में दिल में मुहब्बत जागती है. फिल्म में म्यूजिक विशाल शेखर का था. म्यूजिक सुपरहिट था. 115 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 423 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. यह 2013 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



