जोधपुर में अब एआई के जरीए स्पीड सेंसर्स और डिजिटल ड्यूटी पोर्टल से होगा अपराध और यातायात पर नियंत्रण

Last Updated:November 09, 2025, 20:49 IST
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन के लिए किया जा रहा है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के नेतृत्व में शहर की पांच प्रमुख जगहों पर स्पीड सेंसर्स लगाए जा रहे हैं, जो वाहनों की स्पीड की निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर चालान भी जनरेट करेंगे. इसके अलावा, पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मैनेजमेंट के लिए आईआईटी जोधपुर के साथ एक पोर्टल विकसित किया गया है, जिससे ड्यूटी में पारदर्शिता और कुशलता बढ़ेगी.
जोधपुर. एआई, यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जिसका उपयोग आज पूरा देश कर रहा है, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में इसका उपयोग एक नई दिशा में किया जा रहा है. राजस्थान के पुलिस महानिदेशक, राजीव शर्मा के निर्देशानुसार, जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने पुलिस अधिकारियों, सिपाही और पूरी टीम से विशेष प्रयास किए हैं, ताकि रिजल्ट-ओरिएंटेड कार्य सुनिश्चित किया जा सके. इसके नतीजे दिखने भी शुरू हो गए हैं, जिसमें अपराधों पर नियंत्रण और एआई का सहारा लिया जा रहा है.
आईआईटी के साथ एक एमओयू भी किया गया है, जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में जल्द ही वाहनों की स्पीड का ब्योरा एआई के माध्यम से मिलने लगेगा. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में शहर की पांच जगहों को चिन्हित किया गया है, जहां पर स्पीड सेंसर्स लगाए जाएंगे. ये सेंसर्स वीडियो के साथ वाहनों की स्पीड का ब्योरा देंगे, और आवश्यकता पड़ने पर चालान भी जनरेट किए जाएंगे.
इन पांच जगहों पर लगेगा स्पीड सेंसरआने वाले समय में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा, जोधपुर शहर की पांच प्रमुख जगहों पर स्पीड सेंसर्स लगाए जाएंगे, जिनमें झालामंड से शताब्दी, पाली हाईवे पीली टंकी, रेजिडेंसी रोड और दाउजी होटल के पास शामिल हैं. यह सेंसर्स ऑटोमेटिक रूप से स्पीड मॉनिटर करेंगे, और वीडियो के साथ स्पीड का डिस्प्ले होगा. यह चालान स्वचालित रूप से वाहन मालिक के खाते से जनरेट होंगे, ताकि अधिक स्पीड से चलने वाली गाड़ियों पर रोक लगाई जा सके.
ऑनलाइन ड्यूटी पोर्टल का भी नवाचारपुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने नवज्योति से खास बातचीत में कहा कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर अक्सर शिकायतें आती थी किसी की ड्यूटी अधिक तो किसी की कम होती थी. आईआईटी जोधपुर के साथ मिलकर पुलिस ड्यूटी मैनेजमेंट पोर्टल शुरू किया गया है, जिसके जरिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय की जाती है. पुलिस लाइन में पिछले दो दिनों से पोर्टल के माध्यम से ड्यूटी मैनेजमेंट हो रहा है, जल्द ही ट्रैफिक ड्यूटी भी इस पोर्टल से जुड़ जाएगी, जिससे ह्यूमन इंटरफेयर कम से कम होगा.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 09, 2025, 20:49 IST
homerajasthan
अब जोधपुर पुलिस करेगी एआई से स्पीड सेंसर्स से अपराध नियंत्रण, जानिए कैसे



