Rajasthan

PM Modi Jodhpur Airport Terminal Inauguration | जोधपुर एयरपोर्ट

Last Updated:July 04, 2026, 11:04 IST

Rajasthan First 6 Aerobridge Airport: पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया, 480 करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल उड़ान योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा. नए टर्मिनल में आधुनिक इन-लाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, कई नए चेक-इन काउंटर, 4 एस्केलेटर, 5 लिफ्ट, 3 अराइवल कन्वेयर बेल्ट, 240 चार्जिंग चेयर, 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट, 2 वीआईपी लाउंज और एक एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही उड़ान योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 10:45 बजे जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और यहीं से उड़ान योजना के सेकेंड फेज का शुभारंभ करेंगे.

इस सौगात के साथ राजस्थान को पहला ऐसा एयरपोर्ट मिलेगा, जहां एक साथ 6 एयरोब्रिज की सुविधा उपलब्ध होगी. आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं और राजस्थानी संस्कृति की झलक से सजा यह हाईटेक टर्मिनल जोधपुर की हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देगा. उद्घाटन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि नगर निगम ने प्रमुख मार्गों का विशेष सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई कर शहर को दुल्हन की तरह सजाया है. अब सभी की नजरें इस ऐतिहासिक पल पर टिकी हैं, जब यह भव्य टर्मिनल आम जनता को समर्पित होगा और जोधपुर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा.

अभेद्य सुरक्षा, बदलेगा यात्रियों का सफरप्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है. स्थानीय पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने संयुक्त रूप से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. पुलिस कमिश्नर शरत कविराज स्वयं सुरक्षा इंतजामों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. एयरपोर्ट आने-जाने वाले सभी मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है. दूसरी ओर नया टर्मिनल यात्रियों के सफर को पहले से कहीं अधिक आसान, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा.

6 एयरोब्रिज और आधुनिक सुविधाओं से लैस टर्मिनलनए टर्मिनल में आधुनिक इन-लाइन बैगेज स्क्रीनिंग सिस्टम, कई नए चेक-इन काउंटर, 4 एस्केलेटर, 5 लिफ्ट, 3 अराइवल कन्वेयर बेल्ट, 240 चार्जिंग चेयर, 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग पॉइंट, 2 वीआईपी लाउंज और एक एग्जीक्यूटिव लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा विशाल फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, आधुनिक पार्किंग और ऊर्जा संरक्षण आधारित ग्रीन बिल्डिंग की अवधारणा इस टर्मिनल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देती है. भवन की वास्तुकला में जोधपुर की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक राजस्थानी शैली की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलेगी.

12 वर्षों में बदली तस्वीरजोधपुर एयरपोर्ट ने पिछले एक दशक में उल्लेखनीय विकास देखा है. वर्ष 2014 के आसपास जहां यहां से केवल 6 से 8 उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं अब गर्मियों में 14 से 16 और सर्दियों में 25 से 30 उड़ानें संचालित हो रही हैं. एयरपोर्ट निदेशक डॉ. मनोज उनियाल के अनुसार, बीते वर्षों में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है और एयरपोर्ट दो वर्ष पहले ही 10 लाख वार्षिक यात्रियों का आंकड़ा पार कर चुका है. नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्री क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी, जबकि विमानों की पार्किंग क्षमता 4 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है. इस भवन के निर्माण में करीब 3,400 टन लोहे का उपयोग किया गया है और इसे ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj