World

पिस्तौल लेकर स्कूल में घुसे 9वीं कक्षा के छात्र, चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां, फिलीपींस में दिखा मौत का मंजर

होमदुनियाअन्य देश

पिस्टल लेकर स्कूल में घुसे 9वीं कक्षा के छात्र, चलाई गोलियां, दिखा मौत का मंजर

Last Updated:June 22, 2026, 18:58 IST

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में दो छात्रों ने गोलीबारी की है. इसमें तीन छात्रों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. हमले के समय कक्षाएं चल रही थीं. स्कूल के अंदर गोलीबारी शुरू होते ही छात्र और शिक्षक छिपने के लिए भागे.
पिस्टल लेकर स्कूल में घुसे 9वीं कक्षा के छात्र, चलाई गोलियां, दिखा मौत का मंजरZoomफायरिंग (फाइल फोटो)

फिलीपींस से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार सुबह एक हाई स्कूल में दो नाबालिग छात्रों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. हमले में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.

पिस्तौल लेकर स्कूल में घुसे छात्र

यह घटना मध्य फिलीपींस के लेयते प्रांत स्थित सैन जोस नेशनल हाई स्कूल में हुई. सुबह करीब 9 बजे कक्षाएं चल रही थीं, तभी दो हथियारबंद नाबालिग स्कूल में घुस गए. अचानक से दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही छात्र और शिक्षक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और सुरक्षित जगहों पर छिप गए.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं. घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने पुष्टि की है कि इस हमले में जान गंवाने वाले तीनों लोग छात्र थे.

15 साल की है मुख्य आरोपी

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी 15 साल का छात्र है, जो इसी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता है. उसे स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. दूसरा नाबालिग आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी कुछ ही देर में पकड़ लिया.

WATCH: Residents of San Jose District in Tacloban City help authorities apprehend the second suspect in the shooting incident at San Jose National High School on Monday (June 22, 2026) morning, which left at least three students dead and five others injured.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj