Sports

बड़े छक्के मारने वाले CSK के बाहुबली ने दिखाया बड़ा दिल

Last Updated:April 22, 2025, 21:30 IST

मैदान पर गेंदबाजों की पिटाई और चौकों और छक्को की बारिश करने वाले बल्लेबाज का दिल भी उनकी बल्लेबाजी की तरह बड़ा होगा ये किसी ने सोचा भी नहीं था. चेन्नई सुपर किंग्स के बिग हिटर शिवम दुबे ने बड़ा दिल दिखाते हुए यु…और पढ़ेंIPL 2025: बड़े छक्के मारने वाले CSK के बाहुबली ने दिखाया बड़ा दिल

शिवम दुबे की दरियादिली, युवा खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप का किया ऐलान

हाइलाइट्स

शिवम दुबे ने 10 युवा एथलीटों को 70 हजार रुपये दिए.दुबे ने तमिलनाडु स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन में स्कॉलरशिप की घोषणा की.शिवम दुबे ने युवाओं के लिए जुनून भरने का प्रयास किया.

नई दिल्ली. अक्सर देखा गया है कि आपके व्यक्तित्व का आपके खेल पर बड़ा असर नजर आता है जिसकी मिसाल हम अक्सर मैदान पर देखते रहते है. कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की एक ऐसे खिलाड़ी ने जिसका काम वैसे तो गेंदबाजों को तोड़ना है पर वो मैदान के बाहर दिलों को जोड़ता नजर आया.

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी शिवम दुबे चाहे IPL 2025 में कमाल का प्रदर्शन ना कर पा रहे हों, लेकिन अपनी दरियादिली से उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है. उन्होंने तमिलनाडु के 10 उभरते हुए एथलीटों को 70 हजार रुपये बांटे हैं. दुबे ने प्रत्येक एथलीट को 70 हजार रुपये यानी कुल 7 लाख रुपये भेंट किए हैं. यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को हुए तमिलनाडु स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवॉर्ड्स एंड स्कॉलरशिप कार्यक्रके दौरान की है.

शिवम दुबे की दरियादिली 

स्पिन गेंदबाजों के लिए काल साबित होने वाले शिवम दुबे ने आईपीएल सीजन 18 में एक ऐसी मिसाल पेश की जिसको लंबे समय तक याद रखा जाएगा. जिस कार्यक्रम में शिवम दुबे ने बड़ा ऐलान किया उसमें उनके  के साथ CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन भी मौजूद रहे. दुबे ने घोषणा कर बताया वो जब टीम होटल से इस कार्यक्रम के लिए रवाना हुए  तब TNCA के सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम यहां के युवा क्रिकेटरों की मदद के लिए किया गया एक प्रयास है. यह कदम युवा एथलीटों के अंदर जुनून भरने का काम करेगा.इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम में TNSJA युवा एथलीटों को 30 हजार रुपये की स्कॉलरशिप दे रहा था, मगर शिवम दुबे ने प्रत्येक एथलीट को उससे कहीं ज्यादा रकम भेंट की है. दुबे ने कहा कि ये 30,000 की रकम देखने में कम लग सकती है, लेकिन यह आपके अंदर जुनून भरती है. जब आप युवावस्था में होते हैं तो एक-एक पैसा और अवॉर्ड मायने रखता है.

किसको मिलेगी स्कॉलरशिप ?

दुबे द्वारा घोषित स्कॉलरशिप की रकम अलग-अलग खेलों से जुड़े एथलीटों में बांटी जाएगी. क्रिकेट से लेकर टेबल टेनिस, स्क्वाश और एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप के पैसे दिए जाएंगे. शिवम दुबे ने भी युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि यह छोटा सा योगदान भविष्य के स्टार तैयार करने में जरूर मदद करेगा.शिवम दुबे ने अभी तक IPL 2025 में अभी तक खेले 8 मैचों में 230 रन बना लिए हैं और वो अभी तक पूरे सीजन में सिर्फ एक फिफ्टी लगा पाए हैं. उनकी पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2021 में एक मुस्लिम लड़की अंजुम खान से शादी रचाई थी.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 22, 2025, 21:30 IST

homecricket

IPL 2025: बड़े छक्के मारने वाले CSK के बाहुबली ने दिखाया बड़ा दिल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj