जैसलमेर बस हादसा : 57 में 20 यात्रियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल… लगाए ये आरोप!

Last Updated:October 14, 2025, 22:07 IST
Jaisalmer News: जैसलमेर से जोधपुर जा रही बस थईयात गांव के पास शॉर्ट सर्किट से जल गई, 20 लोगों की मौत, 17 गंभीर घायल, महात्मा गांधी अस्पताल भेजे गए, ट्रैवल्स कंपनी पर लापरवाही के आरोप.
जैसलमेर. पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस अचानक आग का गोला बन गई. हादसा इतना भयानक था कि बस में सवार कई यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. बस में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें से कई लोग झुलस गए, जबकि अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब बस थईयात गांव के पास पहुंची तो अचानक पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा. कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी. आग इतनी तेज थी कि कई यात्री सीटों पर ही फंस गए. स्थानीय लोगों और सेना के जवानों ने किसी तरह बस का दरवाजा तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सब कुछ लपटों में घिर चुका था.
झुलसे यात्रियों को ग्रीन कॉरिडोर से जोधपुर भेजा गयाहादसे में झुलसे 17 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इन सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया है. जोधपुर पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारी की थी. झुलसे मरीजों के इलाज के लिए वार्ड खाली करवाए गए और डॉक्टर्स की टीम को अलर्ट कर दिया गया. अस्पताल में जैसे ही एंबुलेंस पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. कई लोग अपने परिजनों को पहचान भी नहीं पा रहे थे.
ट्रैवल्स कंपनी पर लापरवाही के आरोपकुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैवल्स कंपनी की लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ है. “अगर कंपनी यात्रियों से इतना किराया लेती है, तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं करती?” एक परिजन ने रोते हुए कहा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं.
शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा कारणप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी. जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिजनों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Jaisalmer,Rajasthan
First Published :
October 14, 2025, 22:07 IST
homerajasthan
57 में 20 यात्रियों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल… लगाए ये आरोप!



