Rajasthan

जिस मिठाई की तारीफ खुद पीएम मोदी ने की, वो पाली का गुलाब हलवा इस दिवाली बना देश-विदेश की पहली पसंद – रोज़ बिक रहा 8000 किलो से ज्यादा!

Last Updated:October 19, 2025, 16:25 IST

दीपावली का त्यौहार मिठास और परंपरा का संगम है, और जब बात हो पाली के विश्वविख्यात गुलाब हलवे की, तो यह मिठास दोगुनी हो जाती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खुद इस मिठाई की तारीफ किए जाने के बाद इसकी मांग देश ही नहीं, विदेशों तक पहुंच चुकी है. दिवाली के इस खास मौके पर पाली में हर दिन 8,000 किलो से ज्यादा गुलाब हलवे की बिक्री हो रही है, और मिठाई की दुकानों पर लगी लंबी कतारें इसकी लोकप्रियता का प्रमाण हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली. दीपावली का पर्व मिठाई के बिना अधूरा सा रहता है ऐसे में मिठाई जब पाली का प्रसिद्ध गुलाब हलवा हो तो त्यौहार में और भी ज्यादा मिठास घुल जाती है. पाली का यह प्रसिद्ध हलवा जिसकी तारीफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कर चुके है. ऐसे में जब दिवाली का पर्व चल रहा है तो इस गुलाब हलवे की बिक्री भी इतनी बढ़ गई है कि देश विदेश तक इस मिठाई को दीपावली के अवसर पर लोगों को भेजी जा रही है.

खास बात यह है कि दीपावली का पर्व आते ही पाली की सबसे प्रसिद्ध मिठाई गुलाब हलवे की डिमांड दस गुना ज्यादा बढ़ जाती है. पाली के प्रसिद्ध गुलाब हलवे के लिए तो लाइन लगानी पड़ रही है. पाली में रोजाना करीब 25-30 लाख रुपए की मिठाई बिक रही है. इसमें अगर अकेले गुलाब हलवे की बात करें तो शहर में प्रतिदिन 8 हजार किलो से भी ज्यादा गुलाब हलवा बिक रहा है.

देश विदेश तक हो रहा एक्सपोर्ट पाली में दीपावली फेस्टिवल सीजन को लेकर शहर की मिठाई मार्केट में तेजी आ गई है. पाली का गुलाब हलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक भी काफी प्रसिद्ध है. यही वजह है कि विदेशों तक बैठे लोगों तक भी दीपावली के अवसर पर मिठाई के रूप में गुलाब हलवा भेजा जा रहा है. गुलाब हलवे की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि अतिरिक्त हलवाई, हैल्पर लगाने के बाद भी डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे है.

प्रधानमंत्री भी सुमेरपुर में कर चुके इसकी तारीफपाली जिले के सुमेरपुर में एक चुनावी सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक गुलाब हलवे का जिक्र कर चुके हैं. पहली बार गोड़वाड़ी में भाषण के दौरान पीएम मोदी ने यहां की खासियत में गुलाब हलवे की खूब तारीफ की थी. यही वजह है कि गुलाब हलवा अपनी वही खास पहचान आज भी बनाए हुए है. इससे तैयार करने का तरीका भी कुछ अलग है. सबसे पहले 1 किलो फुल क्रीम दूध को तेज आंच पर उबालें.

जब उबाल आ जाए तो गैस धीमी कर दें और उसमें 10-12 गुलाब की पत्तियां और 8-10 केसर के धागे डाल दें. दूध को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे ना लगे. जब दूध आधा रह जाए, तो 1 नींबू का रस 2 चम्मच पानी में घोलकर धीरे-धीरे डालें. इससे दूध में दाने पड़ जाएंगे जो हलवे को खास बनाते हैं. अब दूध को थोड़ा और गाढ़ा होने दें और फिर उसमें 200 ग्राम चीनी मिला दें.

जैसे-जैसे दूध और गाढ़ा होता जाएगा, उसमें 2 चम्मच घी डालें और लगातार चलाते रहें. यह तब तक करें जब तक हलवे जैसी कंसिस्टेंसी ना आ जाए. इस दौरान इसका रंग भी बदलने लगेगा. अब इसमें 4-5 हरी इलायची कूटकर डालें और मिश्रण को घी लगी हुई थाली में निकालकर एक से डेढ़ घंटे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने पर इसमें मनचाहे आकार में कट लगाकर परोसे.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

First Published :

October 19, 2025, 16:24 IST

homerajasthan

पाली के गुलाब हलवे की दिवाली पर देश विदेश तक बढ़ी डिमांड, जानिए इसकी खासियत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj