Rohit Sharma and Gautam gambhir video: तेरा फेयरवेल है… गौतम गंभीर के नाम से वीडियो वायरल, रोहित शर्मा को शुभमन गिल के सामने ऐसा क्यों बोला

Last Updated:October 24, 2025, 14:04 IST
Rohit Sharma and Gautam gambhir video: गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की मजेदार बातचीत ने वनडे सीरीज में रोहित के भविष्य पर अटकलें बढ़ाईं, एडिलेड में उनकी 73 रन की पारी चर्चा में रही, अगला मैच भावनात्मक होगा.
गौतम गंभीर का वीडियो हो रहा वायरल, मजाक में रोहित को बोला फेयरवेल मैच होने वाला है
नई दिल्ली. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के बीच एक मजेदार बातचीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में नई बहस छेड़ दी है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक छोटे से वीडियो में गंभीर को रोहित से मजाक में कहते हुए सुना जा सकता है, “रोहित, सबको लग रहा था कि आज फेयरवेल मैच था, एक फोटो तो लगा दो.” हालांकि वीडियो में सुनाई दे रही आवाज कोच गंभीर की है या नहीं ये पक्का नहीं. उनके जैसी आवाज लग जरूर रही है लेकिन इसकी पुष्टी न्यूज 18 नहीं करता.
माना जा रहा है यह टिप्पणी एडिलेड में दूसरे वनडे के बाद की गई थी. भारतीय टीम के होटल में एक फैन द्वारा कैप्चर की गई थी. वीडियो में ऑडियो पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन गंभीर, रोहित और कप्तान शुभमन गिल के बीच की मुस्कान और हंसी ने इसे एक हल्की-फुल्की बातचीत के रूप में पेश किया. इस बात को मस्ती में कहा गया था इसलिए इसे तूल नहीं देना चाहिए.
Gautam Gambhir to Rohit Sharma
“Rohit, Sabko lag rha tha ki aaj farewell match hai. Photo lagaa do (On Instagram).”



