विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी का निधन, अजमेर में होगी अंतिम यात्रा

Last Updated:November 03, 2025, 21:42 IST
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें 29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट आया था और इसके बाद उनका इलाज चल रहा था. उनका पार्थिव शरीर जयपुर के राजकीय निवास पर रखा गया, जहां परिवारजन, मित्र उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अंतिम यात्रा मंगलवार को अजमेर से ऋषि घाटी श्मशान तक जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
इंदिरा देवनानी निधन
अजमेर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी का सोमवार देर शाम को निधन हो गया. उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक उन्हें 29 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी.
बता दें की, वह पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रही थी, इंदिरा देवनानी की पार्थिव देह जयपुर के सिविल लाइन स्थित राजकीय निवास पर लाया गया है. जहां परिवारजन, करीबी मित्र उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसके बाद उनके परिजन मंगलवार को सुबह उनके पार्थिव देह को लेकर जयपुर से अजमेर के लिए रवाना होंगे. जिसके बाद अजमेर स्थित उनके निवास से सुबह 10.30 बजे अंतिम यात्रा रवाना होगी, उनका अंतिम संस्कार ऋषि घाटी श्मशान में सम्पन्न होगा.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
इस दुखद खबर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इंदिरा देवी जी का निधन अत्यंत दुःखद है और इस कठिन समय में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उनके परिवार के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस समाचार पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इसी के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी देवनानी परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 03, 2025, 21:31 IST
homerajasthan
विधायक वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी का हुआ निधन, पढ़िए पूरी खबर



