करी पत्ता का पौधा सर्दियों में कैसे लगाएं और रखें हरा-भरा.

Last Updated:November 06, 2025, 14:07 IST
Gardening Tips: करी पत्ते का पौधा न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके पत्तों में मौजूद औषधीय गुण सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसकी देखभाल आसान है — बस उपजाऊ मिट्टी, पर्याप्त धूप, समय-समय पर खाद और थोड़ी-सी देखभाल से यह पौधा पूरे साल हरा-भरा रहता है. सर्दियों में पौधे को ठंडी हवा से बचाकर रखें और नीम तेल का स्प्रे कर कीटों से सुरक्षित रखें, करी पत्ते का यह सुगंधित पौधा आपके भोजन के साथ-साथ घर की शोभा भी बढ़ा देगा.
सर्दियों के मौसम में करी पत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके पत्तों में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. लगभग हर घर में करी पत्ते का पौधा आसानी से दिखाई दे जाता है. यही कारण है कि लोग अब इसे अपनी बालकनी या छत पर उगाने लगे हैं. करी पत्ते के पौधे की देखभाल आसान होती है, और थोड़ी-सी मेहनत से आप इसे घर पर ताजा और हरा-भरा रख सकते हैं. यह पौधा रसोई में रोज़ाना इस्तेमाल के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक साबित होता है.

करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए आप नर्सरी से तैयार पौधा ला सकते हैं या फिर इसके बीज से इसे घर पर उगा सकते हैं. बीज से पौधा तैयार करने के लिए मिट्टी में लगभग 1 इंच गहराई तक बीज डालें और हल्का पानी दें. गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो. लगभग दो से तीन हफ्तों में इसमें अंकुर फूटने लगते हैं और पौधा बढ़ने लगता है. बीज से तैयार पौधे को थोड़ा अधिक समय और देखभाल की आवश्यकता होती है.

<br />इस पौधे के लिए मिट्टी का चयन बहुत महत्वपूर्ण होता है. हल्की, उपजाऊ और पानी निकास वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है. अगर मिट्टी में पानी रुकता है, तो पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं, इसलिए मिट्टी में रेत और गोबर की खाद मिलाकर गमला तैयार करना चाहिए. इससे पौधे को पर्याप्त पोषण मिलेगा और पानी आसानी से निकल सकेगा, इस तरह पौधा स्वस्थ और मजबूत बनता है.

<br />करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए एक मध्यम आकार का गमला चुनें. जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, उसे बड़े गमले में ट्रांसफर करते रहें. यह पौधा धूप पसंद करता है, इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां रोज़ाना 5 से 6 घंटे तक धूप मिले। सर्दियों में दिन के समय की धूप पौधे के विकास में मदद करती है. धूप की कमी होने पर पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं या सूख सकती हैं.

करी पत्ते के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर खाद डालना जरूरी है. हर 15 से 20 दिन में गोबर की खाद या जैविक खाद मिलाएं. इससे पौधे की बढ़वार बेहतर होती है और पत्ते हरे-भरे बने रहते हैं, पौधे में कीड़े लगने की संभावना को दूर रखने के लिए आप नीम का तेल पानी में मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं. यह प्राकृतिक तरीका पौधे को रोगमुक्त रखता है.

सर्दियों में करी पत्ते के पौधे की देखभाल थोड़ी आसान होती है, क्योंकि तापमान संतुलित रहता है। पौधे को तेज ठंडी हवा या पाले से बचाने के लिए रात के समय किसी सुरक्षित स्थान पर रखें. पौधे की पत्तियों को समय-समय पर साफ करते रहें ताकि उन पर धूल-मिट्टी जमा न हो. थोड़ी-सी देखभाल से यह पौधा न सिर्फ आपके भोजन का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि घर की शोभा भी बढ़ाएगा.
First Published :
November 06, 2025, 14:07 IST
homerajasthan
जानिए करी पत्ता का पौधा सर्दियों में कैसे लगाएं और रखें हरा-भरा



