अलवर में स्कूल बस कहर, स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, 50 मीटर तक घसीटकर मार डाला, कांप गए राहगीर

Last Updated:November 06, 2025, 13:49 IST
Alwar News : जैसलमेर, फलौदी, जयपुर और धौलपुर के बाद आज अलवर में बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार एक स्कूल बस ने स्कूटी पर जा रहे मां-बेटे को कुचल डाला. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. स्कूल बस बच्चों से भरी हुई थी. हादसे के शिकार हुए मां-बेट शुगर की दवा लेने के लिए जा रहे थे.
हादसे के बाद कबाड़ में तब्दील हुई स्कूटी को ले जाते ग्रामीण.
नितिन शर्मा.
अलवर. राजस्थान में सड़कों पर बेकाबू होकर दौड़ रहे डंपर, ट्रक और बसें मौत का खेल खेल रही है. राजस्थान अभी तक जैसलमेर, फलौदी, जयपुर और धौलपुर के हादसों से उबरा भी नहीं था आज फिर अलवर में तेज रफ्तार स्कूल बस के कहर ने ढहा दिया. इस बस मां-बेटे की जान ले ली. हादसे को अंजाम देने वाली यह बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. इस दौरान इस बस ने रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड पर स्कूटी पर जा रहे मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया. बस स्कूटी को करीब 50 मीटर तक घसीटती हुई ले गई. हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार रामगढ़ कस्बे के गोविंदगढ़ रोड पर गुरुवार को सुबह रोज की तरह आवाजाही हो रही थी. उसी दौरान एक प्राइवेट स्कूल की बस ने ऐसा कहर बरपाया कि देखने वालों की रूह कांप उठी. तेज रफ्तार से जा रही प्राइवेट स्कूल की बस ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस स्कूटी को करीब 50 मीटर तक घसीटती रही. हादसे में स्कूटी पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दियारामगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा. लेकिन डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और उनकी मां मंगली देवी के रूप में हुई है. दोनों गांव से रामगढ़ शुगर की दवाएं लेने जा रहे थे. उसी दौरान लोहा मंडी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया. बस स्कूली बच्चों से भरी हुई थी. उन्हें जल्दी स्कूल पहुंचाने की जल्दबाजी में चालक ने बस की रफ्तार इतनी बढ़ा दी कि वह बेकाबू हो गई और स्कूटी सवार मां-बेटे को पहियों के नीचे रौंद डाला.
बसों में बच्चे भेड़ बकरियों की ठूंस-ठूंसकर भरे जाते हैंमृतक इंद्रजीत सिंह के दो मासूम बेटे हैं. उनके सिर से पिता का साया उठ गया. हादसे के बाद से गांव में मातम का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि प्राइवेट स्कूलों की बसें रोजाना सड़कों पर मौत का खेल खेल रही हैं. बसों में बच्चे भेड़ बकरियों की ठूंस-ठूंसकर भरे जाते हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन ऐसे स्कूलों और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई करे ताकि मासूम बच्चों की जिंदगी के साथ ही राहगीर सुरक्षित रह सके. पुलिस ने शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां अब उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. थानाप्रभारी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.
Sandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें
Location :
Alwar,Alwar,Rajasthan
First Published :
November 06, 2025, 13:49 IST
homerajasthan
अलवर में स्कूल बस कहर, मां-बेटे को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटकर मार डाला



