Tech

iQOO 15 की भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग, गेमिंग और फास्ट चार्जिंग फीचर्स के साथ आ रहा है दिग्गज फोन- iqoo 15 confirmed launching november 26 in india colour options revealed know features

Last Updated:November 02, 2025, 11:12 IST

iQOO 15 इंडिया में 26 नवंबर को लॉन्च होगा. जानें फोन के कलर ऑप्शन, फीचर्स, 2K डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के बारे में…iQOO 15 की भारत में इस दिन है लॉन्चिंग, मिलेंगे गेमिंग फीचरज और फास्ट चार्जिंगफोटो: iQOO 15.

iQOO 15 इंडिया में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च होने वाला है, जो चीन में इसके पेश किए जाने के लगभग एक महीने बाद पेश किया जा रहा है. अमेज़न पर इस फोन के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अपडेट कर दी गई है, जिसमें फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर में दिखाया गया है. अब कंपनी ने भी इन दो कलर ऑप्शन के नाम की पुष्टि कर दी है. iQOO 15 भारत में दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें Alpha (ब्लैक) और Legend (व्हाइट) शामिल होगा. Legend वेरिएंट के रियर पैनल पर कंपनी का नया ‘ट्राई-कलर पैटर्न लोगो’ भी मिलेगा.

भारत में iQOO 15 में वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm, ऑक्टा-कोर) प्रोसेसर मिलेगा जो चीनी वेरिएंट में है. फोन में LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगा. इसके साथ ही ये Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा.

मिलेंगे ये खास फीचर्सडिस्प्ले की बात करें तो iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 AMOLED पैनल मिलेगा, जिसका रेज़ोलूशन 2K (1,440×3,168 पिक्सल) है. स्क्रीन में 130Hz स्क्रीन सैम्पलिंग रेट और 144Hz रिफ्रेश रेट की सपोर्ट होगी. गेमिंग के लिए यह Ray Tracing को भी सपोर्ट करता है और इसमें 8,000 sq mm सिंगल-लेयर वैपर चैंबर प्लेट लगी है ताकि हाई-इंटेंसिटी गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो.

कैमरा सेटअप के तौर पर फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा मिलेगा. बैटरी क्षमता 7,000mAh है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

iQOO 15 इंडिया लॉन्च की तारीखiQOO 15 इंडिया में 26 नवंबर 2025 को लॉन्च होगा. भारत में कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स के बारे में जानकारी लॉन्च के करीब घोषित की जाएगी. चीन में iQOO 15 को Legendary Edition (सिल्वर), Track Edition (ब्लैक), Lingyun (ग्रे), और Wilderness (ग्रीन) कलर में लॉन्च किया गया था. भारत में फिलहाल दो कलर ऑप्शन ही पेश किए जाएंगे.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 02, 2025, 11:12 IST

hometech

iQOO 15 की भारत में इस दिन है लॉन्चिंग, मिलेंगे गेमिंग फीचरज और फास्ट चार्जिंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj