धूल और पत्थरों के बीच अब दिखेगी हरियाली, ग्रीन वॉल परियोजना से अब फिर खिलेगी करौली की सूखी अरावली

Karauli News: धूल और पत्थरों के बीच अब दिखेगी हरियाली, ग्रीन वॉल परियोजना…
Karauli Aravalli Green Wall Project: करौली. राजस्थान के पूर्वी जिले करौली की खोखली होती अरावली पर्वतमालाएँ अब फिर से जीवन से भरने जा रही हैं. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीन वॉल परियोजना के तहत करौली जिले को शामिल किया गया है, जिससे इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को फिर से निखारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. करौली के डांग क्षेत्र की अरावली पर्वतमालाएँ कभी अपनी हरियाली और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध थीं, लेकिन बीते वर्षों में खनन, जलवायु परिवर्तन और वनों की अंधाधुंध कटाई ने इन पहाड़ियों की सुंदरता को प्रभावित किया. अब इस परियोजना के माध्यम से इन पहाड़ों में पौधारोपण, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता संरक्षण जैसे कार्य किए जाएँगे. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीन वॉल परियोजना के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण और नई नर्सरियों की स्थापना की जाएगी. इन नर्सरियों में स्थानीय जलवायु के अनुरूप पौधों को तैयार किया जाएगा, ताकि वे लंबे समय तक टिके रहें और क्षेत्र की पारिस्थितिकी को स्थायी बना सकें. विभाग इस पहल को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
homevideos
Karauli News: धूल और पत्थरों के बीच अब दिखेगी हरियाली, ग्रीन वॉल परियोजना…




