पानीपत के गर्म मुलायम कंबलों से भरतपुर का हर चौराहा बना मिनी बाजार, जानें क्यों आ रहा है लोगों को पसंद

Last Updated:November 11, 2025, 18:37 IST
भरतपुर में जैसे ही सर्दी का मौसम आता है, पानीपत के मशहूर कंबलों की बिक्री शुरू हो जाती है. ये कंबल अपनी मुलायमियत और गर्माहट के लिए प्रसिद्ध हैं. भरतपुर के बाजारों में कंबलों की दुकानों की रौनक बढ़ जाती है, और लोग सर्दी से बचने के लिए इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं. कंबल विक्रेताओं के अनुसार, इन कंबलों की कीमत गुणवत्ता और आकार के आधार पर होती है.
भरतपुर. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भरतपुर की सड़कों और चौराहों पर पानीपत के मशहूर कंबलों की बिक्री शुरू हो गई है. जैसे ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दी वैसे ही शहर के मुख्य चौराहों बाजारों और रोड किनारों पर कंबलों की दुकानें सजने लगी हैं. इन दुकानों पर अलग-अलग रंगों डिजाइन और आकारों के कंबल रखे गए हैं. जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं.हर साल की तरह इस बार भी भरतपुर में पानीपत से लाए गए कंबलों की खास मांग देखी जा रही है.
ये कंबल अपने मुलायम कपड़े और गर्माहट के लिए पूरे देश में मशहूर हैं. स्थानीय लोग बताते हैं कि पानीपत के कंबल न केवल आरामदायक होते हैं. बल्कि टिकाऊ भी हैं इन्हीं खूबियों के कारण भरतपुर में हर सर्दी के मौसम में इनकी मांग बढ़ जाती है. कंबल विक्रेता प्रह्लाद ने लोकल 18 को बताया पिछले 15 साल से भरतपुर में कंबल बेच रहे हैं. वह हर साल पानीपत से कंबल मंगवाते हैं उन्होंने कहा पानीपत के कंबल की खासियत यह है कि ये बेहद गर्म और हल्के होते हैं. ठंड के मौसम में यह शरीर को पूरी तरह गर्म रखते है और लंबे समय तक चलते है.
बाजार में सिंगल बेड से लेकर डबल बेड तक के कंबल उपलब्ध
प्रह्लाद ने बताया कि कंबलों की कीमतें उनकी गुणवत्ता और आकार के अनुसार तय की जाती हैं. बाजार में सिंगल बेड से लेकर डबल बेड तक के कंबल उपलब्ध हैं. सिंगल बेड कंबलों की कीमतें लगभग ₹500 से शुरू होकर ₹900 तक जाती हैं. जबकि डबल बेड कंबल ₹1000 से ₹2000 तक में मिल जाते हैं. कुछ दुकानदार ग्राहकों की पसंद के अनुसार डिजाइनर और भारी कंबल भी दिखा रहे हैं. भरतपुर के बाजारों में इन दिनों रौनक देखते ही बनती है.खरीदारों की भीड़ सुबह से ही दुकानों पर जुटने लगती है.
महिलाएं खासतौर पर घर के लिए रंग-बिरंगे डिजाइन वाले कंबल खरीदने में रुचि दिखा रही हैं. वहीं दुकानदारों का कहना है.कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, बिक्री में और तेजी आएगी कुल मिलाकर सर्दियों के आगमन के साथ ही भरतपुर के बाजारों में पानीपत के गर्म मुलायम और टिकाऊ कंबलों की बहार लौट आई है. रंग-बिरंगे इन कंबलों ने न सिर्फ बाजार की रौनक बढ़ा दी है.बल्कि लोगों को ठंड से बचाने का भरोसा भी दे दिया है.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
November 11, 2025, 18:37 IST
homerajasthan
भरतपुर के बाजार में पानीपत के गर्म कंबलों की मांग बढ़ी, जाने क्या है कारण



