Sports

IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी दो छक्के मारकर आउट, पाकिस्तान ने लिया भारत का बड़ा विकेट

निशिन: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी है. कोरोगी पार्क में पिच स्पिन फ्रेंडली होने की पूरी उम्मीद है. ऐसे में इस ट्रिकी पिच पर गेंद घूमेगी और हाई स्कोरिंग मुकाबला नहीं होगा. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों एकसाथ एक्शन में नजर आएंगे.

इसके अलावा टॉस के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया. पाकिस्तानी टीम में एक बदलाव हुआ है. शान मसूद ने मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह ली है.

भारत बनाम पाकिस्तान, एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

एशियन गेम्स गोल्ड: वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन पर सारी निगाहेंसेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ कठिन पिच पर ईशान किशन के 46 गेंद में नाबाद 80 रन की मदद से भारत ने 124 रन से मैदान मारते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. ईशान के 80 रन और वैभव सूर्यवंशी के 21 गेंद में 38 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सात विकेट पर 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका ने पावरप्ले के भीतर ही छह विकेट 31 रन पर गंवा दिए थे और पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर आउट हो गई.

क्या भारत-पाकिस्तान के प्लेयर्स हाथ मिलाएंगे?देखने वाली बात होगी कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी मौजूदा नीति पर कायम रहता है या मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाता है. आखिरकार यहां हिस्सा ले रहे अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों से हाथ मिलाना मुद्दा नहीं रहा है. मौजूदा युद्ध के कारण यूक्रेन के खिलाड़ी भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करते रहे हैं.

महिला क्रिकेट टीम ने देश को मौजूदा एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था. अब भारत से भी यही उम्मीद है.

Hangzhou 2022Women: 🥇Men: 🥇

Aichi-Nagoya 2026Women: 🥇Men: ?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj