Rajasthan

घर में लगाएं ये 5 शुभ पौधे, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Last Updated:November 12, 2025, 13:56 IST

घर के लिए पांच शुभ पौधे तुलसी, बेल, शमी, अश्वगंधा और आंवला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी फायदेमंद हैं. तुलसी नेगेटिव एनर्जी को दूर करती है, बेल से धन और समृद्धि आती है, शमी शनि से जुड़े प्रभाव कम करता है, अश्वगंधा मानसिक शांति बढ़ाती है और आंवला स्वास्थ्य व दुर्भाग्य कम करने में सहायक है. ये पौधे वास्तु और आयुर्वेद दोनों दृष्टियों से लाभकारी है.Udaipur

पौधों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत गहरा है.कहा जाता है कि कुछ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं बल्कि घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते हैं. वास्तु शास्त्र और धर्मग्रंथों में ऐसे कई पौधों का उल्लेख है जो घर में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं. आज हम बता रहे हैं ऐसे ही पांच शुभ पौधों के बारे में, जिन्हें घर में लगाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

news 18

तुलसी के पौधे को घर में सबसे शुभ माना गया है. हिन्दू धर्म में तुलसी का स्थान देवी के समान बताया गया है. घर के आंगन या बालकनी में तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है. इसके अलावा तुलसी का पौधा वातावरण को शुद्ध करता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है.

news 18

बेल का पौधा देवी लक्ष्मी और भगवान शिव दोनों को प्रिय माना गया है. घर के मुख्य द्वार या बगीचे में बेल लगाने से धन और समृद्धि का आगमन होता है. धार्मिक मान्यता है कि बेल पत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होते हैं और इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

गार्डन टिप्स

शमी के पौधे का उल्लेख ज्योतिष और धर्म दोनों में मिलता है. इसे शनि ग्रह का प्रतीक माना गया है. शमी का पौधा घर में लगाने से शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और दुर्भाग्य दूर होता है.शनिवार के दिन शमी की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

news 18

अश्वगंधा का पौधा न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है. इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से मानसिक शांति बढ़ती है और परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होता है.

news 18

आंवला को कष्ट का निवारक पौधा कहा जाता है. आंवले का पौधा आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है. इसे घर में लगाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं. धार्मिक दृष्टि से भी आंवले का पौधा शुभ माना गया है, क्योंकि यह पितृ दोष और दुर्भाग्य को कम करने में सहायक होता है.

news 18

ये पौधे सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य दोनों के बीच संतुलन बनाए रखता है. इन पांच शुभ पौधों को घर में लगाना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी लाभकारी है. ये पौधे वातावरण को स्वच्छ रखते हैं, ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं और घर में सकारात्मकता का संचार करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 12, 2025, 13:56 IST

homelifestyle

घर में लगा लें ये 5 पौधे, नहीं होगी कोई परेशानी, खुलेंगे सुख-समृद्धि के मार्ग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj