Rajasthan

दौसा में चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए लंबी कतार, मंत्री-विधायकों के फोन भी आ रहे

Last Updated:October 15, 2026, 22:16 IST

Dausa News: दौसा में पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारियों की लंबी कतार लग रही है. मंत्री और विधायकों के फोन भी आ रहे हैं. जिला कलेक्टर सौम्या झा ने दावों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया है. कोई अपनी मां की बीमारी का हवाला दे रहा है, तो कोई बेटे या बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी बता रहा है. कुछ कर्मचारी माता-पिता की देखभाल के लिए परिवार में खुद को इकलौता होने की बात कह रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

दौसा में चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए लंबी कतार, मंत्री-विधायकों के फोन भी आ रहेZoomदौसा में चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए लगी कर्मचारियों की कतार.दौसा. पंचायतीराज चुनाव की ड्यूटी से बचने के लिए दौसा में कर्मचारियों की लंबी कतार लग रही है. जिला परिषद में ड्यूटी कटवाने के लिए कोई बीमारी का हवाला दे रहा है, तो कोई अपने परिवार की जिम्मेदारी का जिक्र कर रहा है. हालात ऐसे हैं कि ड्यूटी से राहत दिलाने के लिए मंत्री, विधायक और बड़े अधिकारियों के फोन भी आ रहे हैं. जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) के चेंबर से बाहर तक कर्मचारियों की लाइन नजर आ रही है.

इस बार चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टियों को पांच दिन तक मतदान केंद्रों पर रहना होगा. इसके साथ ही दिवाली का त्योहार भी नजदीक है. ऐसे में कई कर्मचारी पांच दिन की ड्यूटी और त्योहार के बीच राहत पाने की कोशिश में जुटे हैं. ड्यूटी कटवाने के लिए जिला परिषद में लगातार प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं.

किसी की मां बीमार, तो कोई बच्चों की देखभाल का दे रहा हवालाड्यूटी से नाम हटवाने के लिए दिए जा रहे प्रार्थना पत्रों में कर्मचारियों ने अलग-अलग कारण बताए हैं. कोई अपनी मां की बीमारी का हवाला दे रहा है, तो कोई बेटे या बेटी की देखभाल की जिम्मेदारी बता रहा है. कुछ कर्मचारी माता-पिता की देखभाल के लिए परिवार में खुद को इकलौता होने की बात कह रहे हैं. वहीं, कई कर्मचारी खुद को बीमार बताकर चुनाव ड्यूटी से राहत मांग रहे हैं.

मेडिकल बोर्ड करेगा दावों की जांचकर्मचारियों की ओर से दिए जा रहे आवेदनों के बीच जिला प्रशासन ने भी जांच की व्यवस्था की है. दौसा जिला कलेक्टर सौम्या झा ने मेडिकल बोर्ड गठित किया है. इस बोर्ड के जरिए बीमारी के आधार पर ड्यूटी कटवाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों की सत्यता की जांच की जा रही है. यानी केवल बीमारी का हवाला देने से ड्यूटी से राहत मिलना तय नहीं है, बल्कि दावे की जांच भी होगी. फिलहाल दौसा जिला परिषद में चुनाव ड्यूटी से राहत पाने के लिए कर्मचारियों की आवाजाही जारी है. अब यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन कर्मचारियों को वास्तविक कारणों के आधार पर ड्यूटी से छूट मिलती है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

October 15, 2026, 22:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj