NZ vs WI ODI Series: चैपमैन का बल्ला और हेनरी की धार… न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे भी जीता, वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप

Last Updated:November 22, 2025, 15:53 IST
New Zealand vs West Indies ODI Series: न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में भी धूल चटा दी है. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम ने वेस्टइंडीज का सफाया कर दिया. मार्क चैपमैन और मैट हेनरी हैमिल्टन में मिली तीसरे वनडे जीत के हीरो रहे.
न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज.
नई दिल्ली. मैट हेनरी की जबरदस्त गेंदबाजी के बाद मार्क चैपमैन का बल्ला बोला, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में भी शिकस्त दे दी. यह मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से नाम किया. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप भी कर दिया. कीवी टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, जिन्होंने तीनों मैचों में कमाल की गेंदबाजी की.
चैपमैन का चला बल्लाचैपमैन (64) ने 58 गेंदों में अपना चौथा ODI अर्धशतक पूरा किया और माइकल ब्रेसवेल (नाबाद 40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की जिससे न्यूजीलैंड ने 162 रन के लक्ष्य को 19.3 ओवर शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पूरी टीम 36.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई. उसकी तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 38 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी ने चार जबकि जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए.
मैट हेनरी की जबरदस्त बॉलिंगपहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड को मैट हेनरी ने अपनी जबरदस्त बॉलिंग के चलते 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छूने दिया. उन्होंने 9.2 ओवर में चार बल्लेबाजों का शिकार किया. हेनरी का पहला विकेट विंडीज ओपनर अकीम अगस्ते रहे. इसके बाद उन्होंने कीसी कार्टी का बिना खाता खोले पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. रोस्टन चेज भी हेनरी ही गेंद पर माइकल ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे. जेडेन सील्स को आउट कर हेनरी ने अपना चौथा विकेट लिया.
शुरुआती दो मुकाबले भी कीवी टीम ने जीतेन्यूजीलैंड ने पहला मैच सात रन से और दूसरा मैच पांच विकेट से जीता था.
Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 22, 2025, 15:50 IST
homecricket
चैपमैन का बल्ला और हेनरी की धार… न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे भी जीता



