Rajasthan

चमकदार त्वचा के लिए कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी के घरेलू उपाय.

Last Updated:November 29, 2025, 20:29 IST

हर कोई चमकदार और जवां त्वचा चाहता है, लेकिन मार्केट के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा की प्राकृतिक नमी छीन कर उसे बेजान बना देते हैं. ऐसे में आयुर्वेद का सदियों पुराना नुस्खा—कच्चा दूध—एक बार फिर चर्चा में है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि कच्चा दूध त्वचा के लिए किसी लिक्विड गोल्ड से कम नहीं. यह न सिर्फ त्वचा को गहराई से साफ करता है, बल्कि पोषण, निखार और नैचुरल ग्लो भी देता है. यही कारण है कि 5-स्टार स्पा में भी मिल्क क्लींजिंग की डिमांड तेजी से बढ़ रही है.beauty Tips

चमकदार और जवां त्वचा पाने का सपना हर किसका होता है, लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त साबुन और क्लींजर इस सपने को चकनाचूर कर सकते हैं. इन उत्पादों में मौजूद केमिकल त्वचा की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. इनके लगातार इस्तेमाल से त्वचा में एलर्जी, जलन और एक्जिमा जैसी समस्याओं के होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती. ऐसे में आप अपनी त्वचा को चमकदार और जवां त्वचा बनाने के आयुर्वेद और घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं.

Beauty Tips

प्रकृति का वरदान है कच्चा दूध: आयुर्वेदिक डॉक्टर राजीव दीक्षित जी ने बताया कि आयुर्वेदिक उपचार पर अधिक बल देते हैं. आयुर्वेदिक नुस्खों में एक पुराना और कारगर उपाय है कच्चा दूध. यह जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी एक संपूर्ण ट्रीटमेंट की तरह काम कर सकता है. यह एक प्राकृतिक और दुष्प्रभाव-मुक्त समाधान है. इसमें अनेकों ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं.

Beauty Tips

कच्चे दूध में छुपा है खूबसूरती का राज:  कच्चे दूध को त्वचा के लिए लिक्विड गोल्ड कहना गलत नहीं होगा. यह न सिर्फ त्वचा को गहराई से साफ करता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को पोषण भी देते हैं. कच्चा दूध त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है, रंगत निखारता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है. इसके अलावा, यह झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करने में मददगार है, त्वचा की एलास्टिसिटी बढ़ाता है और समय से पहले बढ़ने वाले उम्र के लक्षणों को धीमा कर देता है.

Add as Preferred Source on Google

Beauty Tips

5-स्टार ब्यूटी पार्लर में होती है मिल्क क्लींजिंग: आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर के महंगे 5-स्टार ब्यूटी पार्लर और स्पा में मिल्क क्लींजिंग और मिल्क बाथ जैसी सर्विसेज दी जाती हैं. इन ट्रीटमेंट्स का उद्देश्य त्वचा को प्राकृतिक रूप से कोमल, चमकदार और रिजूविनेट करना होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर का मानना है कि दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे एक नई चमक प्रदान करता है.

Beauty Tips

घर पर बनाएं दमदार DIY रॉ मिल्क क्लींजर: एक प्रभावी क्लींजर का काम त्वचा से मेकअप, गंदगी, तेल और डेड स्किन को हटाना होता है. कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर इस काम को बखूबी करते हुए भी त्वचा को सभी जरूरी पोषण देता है. इसके लिए बस आपको चाहिए थोड़ा सा कच्चा दूध, एक रूई की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें. यह त्वचा को केमिकल के खतरे से बचाते हुए प्राकृतिक चमक देगा.

Beauty Tips

मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाएं: त्वचा पर सिर्फ दूध का इस्तेमाल करने के अलावा, आप इसकी सफाई और पोषण की क्षमता को और बढ़ा सकते हैं. इसके लिए कच्चे दूध को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर एक शानदार फेस पैक तैयार किया जा सकता है. मुल्तानी मिट्टी त्वचा की अतिरिक्त तेल और गहरी जमी हुई गंदगी को साफ करती है, वहीं दूध त्वचा को पोषण और चमक देता है. इस पैक को लगाने के बाद त्वचा में आने वाला निखार और कसाव आपको हैरान कर सकता है. यह संयोजन एक्जिमा जैसी समस्याओं में भी आराम दिलाने में मददगार साबित हो सकता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 29, 2025, 20:29 IST

homelifestyle

जानिए चमकदार त्वचा के लिए कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी के घरेलू उपाय

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj