हर किरदार में जान फूंक देता है ये हीरो, इन 7 फिल्मों ने की अंधाधुंध कमाई, 1 मूवी ने छापे 550 करोड़ से ज्यादा

Last Updated:December 04, 2025, 07:45 IST
बॉलीवुड में अगर एनर्जी, स्टाइल और दमदार एक्टिंग का नाम लिया जाए, तो रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है. अपनी अलग ही वाइब और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के साथ रणवीर ने पिछले कुछ सालों में ऐसे-ऐसे किरदार निभाए हैं, जो लोगों के दिलों में बस गए. चाहे खिलजी जैसा खतरनाक विलेन हो, मुराद जैसा इमोशनल रैपर या फिर मसाला एंटरटेनर पुलिसवाला सिम्बा, रणवीर सिंह ने अपने हर किरदार में जान फूंकी है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी हैं और ग्लोबल लेवल पर भी शानदार परफॉर्म कर चुकी हैं. संजय लीला भंसाली की भव्य ऐतिहासिक फिल्में हों या रोहित शेट्टी का मसाला धमाका, रणवीर ने हर बार साबित किया है कि वो सिर्फ एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस के भरोसेमंद स्टार भी हैं. उनकी फिल्मों की कमाई से साफ दिख जाता है कि दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं.

पद्मावत: संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 585 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. इसमें रणवीर सिंह ने विलेन का रोल निभाया था. उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी फिल्म में अहम किरदारों मे थे. यह फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

सिम्बा: रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया. इसमें रणवीर सिंह ने संग्राम भालेराव नाम के एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया, जो बाद में सुधर जाता है. रणवीर सिंह की यह मूवी 28 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)
Add as Preferred Source on Google

गली बॉय (2019): यह रणवीर सिंह की पॉपुलर फिल्मों में से एक है, जिसका डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया था. ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह ने मुराद का रोल निभाया था, जो मुंबई की झुग्गियों में रहता है और बड़ा रैपर बनना चाहता है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 238 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था. यह 14 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी. (फोटो साभार: IMDb)

83: रणवीर सिंह की यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसमें एक्टर ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाया था और इसकी कहानी भारत की ऐतिहासिक 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है. इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 193 करोड़ रुपये की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)

गोलियों की रासलीला राम-लीला: यह फिल्म रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की साथ में की गई पहली फिल्म है. 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई इस फिल्म ने विश्वभर में 202 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया था. (फोटो साभार: IMDb)

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसमें रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी. उनके अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा थे. (फोटो साभार: IMDb)

दिल धड़कने दो: 5 जून 2015 को रिलीज हुई इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, शेफाली शाह और फरहान अख्तर ने काम किया था. यह एक फुल एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसने विश्वभर में 145 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की. (फोटो साभार: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 04, 2025, 07:45 IST
homeentertainment
हर किरदार में जान फूंक देता है ये हीरो, इन 7 फिल्मों ने की अंधाधुंध कमाई



