पुष्कर सनसेट पॉइंट — सर्दियों में घूमने की बेस्ट जगह . Pushkar Sunset Point Winter Travel Guide.

Last Updated:December 04, 2025, 15:18 IST
Pushkar: सर्दियों में पुष्कर का सनसेट पॉइंट पर्यटकों के बीच सबसे आकर्षक जगह है. अरावली की पहाड़ियों के बीच डूबते सूरज का अनोखा नज़ारा यहां का प्रमुख आकर्षण है. कम बजट में ठहरने. स्वादिष्ट भोजन और आसान ट्रांसपोर्ट की वजह से यह जगह घरेलू व विदेशी यात्रियों की पहली पसंद बनी रहती है.
अजमेर. सर्दियों के मौसम में पुष्कर घूमना यात्रियों के लिए किसी स्वर्ग जैसे अनुभव से कम नहीं होता. अरावली की पहाड़ियों से घिरा यह शांत शहर देवभूमि का स्पर्श. प्राकृतिक सुंदरता और बेहद सुकून भरा वातावरण एक साथ समेटे हुए है. अगर आप इस मौसम में पुष्कर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां का मशहूर सनसेट पॉइंट जरूर देखें. यह स्थान पुष्कर झील के पास जयपुर घाट के समीप स्थित है. जहां से दिखने वाला सूरज का ढलता हुआ दृश्य हर पर्यटक के दिल में हमेशा के लिए बस जाता है.
ठंड के मौसम में यहां की हवा बेहद साफ रहती है. जिससे डूबते सूरज के रंग और भी ज्यादा जीवंत दिखाई देते हैं.
जैसे ही शाम ढलने लगती है. सूरज धीरे-धीरे अरावली की ऊंची पहाड़ियों के पीछे छिपने लगता है. यह नजारा सचमुच जादुई होता है. आसमान लाल. नारंगी और सुनहरे रंग की अनोखी रोशनी से भर उठता है. झील पर पड़ती सूर्य की किरणें किसी कांच की सतह की तरह चमकती हैं. जिससे यह दृश्य और भी आकर्षक बन जाता है. देशी और विदेशी पर्यटक इस मनमोहक नज़ारे को देखने और कैमरे में कैद करने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं.
कई पर्यटक यहां घंटों तक बैठकर ध्यान लगाने या शांत वातावरण का आनंद लेने का अनुभव भी साझा करते हैं. यह स्थान फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी स्वर्ग है.
कम बजट में ठहरने की पूरी सुविधापुष्कर एक बैकपैकर-फ्रेंडली डेस्टिनेशन भी है. जो हर बजट के यात्रियों को आकर्षित करता है. यहां रुकने के लिए आपको बजट फ्रेंडली विकल्प आसानी से मिल जाते हैं.
सुविधा अनुमानित कीमत (प्रति रात)होटल/गेस्ट हाउस ₹1000–1500होमस्टे/हॉस्टल ₹400–800 (प्रति बेड)डॉर्मेट्री ₹250–500 (प्रति व्यक्ति)
यहां शुद्ध शाकाहारी और स्वादिष्ट भोजन भी किफायती दामों पर उपलब्ध है. आप सिर्फ ₹400–600 प्रतिदिन में स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं. कम बजट में आरामदायक यात्रा चाहने वालों के लिए पुष्कर एक बेहतरीन विकल्प है.
पुष्कर कैसे पहुंचेपुष्कर पहुंचना बहुत आसान है और यह देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.
बाय ट्रेन. निकटतम रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है. जो देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली. मुंबई. और कोलकाता से जुड़ा है.
अजमेर से पुष्कर. अजमेर से पुष्कर के लिए आप शेयर्ड टैक्सी (₹30–40) या लोकल बस (₹15) ले सकते हैं.
बाय एयर. निकटतम एयरपोर्ट जयपुर है.
बाय रोड. दिल्ली. जयपुर. जोधपुर और उदयपुर से सीधी बसें उपलब्ध हैं.
Location :
Pushkar,Ajmer,Rajasthan
First Published :
December 04, 2025, 15:18 IST
homelifestyle
ट्रैवलर्स की पहली पसंद! पुष्कर का मशहूर सनसेट पॉइंट, अरावली के बीच रोज बनता…



