Ranabaali New Release Date: ‘राणाबाली’ को मिली नई रिलीज डेट, विजय देवरकोंडा का वॉरियर लुक OUT, रश्मिका मंदाना के साथ फिर जमेगी जोड़ी

Last Updated:August 27, 2026, 13:14 IST
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राणाबाली’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. इस अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी जारी हो चुका है जिसमें विजय वॉरियर लुक में नजर आ रहे हैं. उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. दशहरे के मौके पर आ रही इस पैन-इंडिया फिल्म में विजय के साथ एक बार फिर रश्मिका मंदाना की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिससे फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है.
ख़बरें फटाफट
इस दिन रिलीज होगी ‘राणाबाली’ फिल्म. (फोटो साभार: Instagram@thedeverakonda)
नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उनकी मच अवेटेड पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘राणाबाली’ की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. यह धमाकेदार फिल्म अक्टूबर महीने में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस ग्रैंड अनाउंसमेंट के साथ ही विजय ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर भी शेयर किया है.
विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर राणाबाली के नए पोस्टर की झलक दिखाई है जिसमें वह मूंछों में रफ-एंड-टफ योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को बखूबी बयां करता है. पोस्टर शेयर करते हुए विजय ने लिखा, ‘इस 16 अक्टूबर, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दुनियाभर में.’
View this post on Instagram



