Rajasthan

जयपुर की डॉक्टर डॉ. प्रीति टांक ने वियतनाम में जीता आयरनमैन, देश का नाम किया रोशन, महिलाओं के लिए प्रेरणा!

Last Updated:December 04, 2025, 12:57 IST

जयपुर की गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति टांक ने वियतनाम में 70.3 आयरनमैन प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचा. उन्होंने 8:30 घंटे में 1.9 किमी स्विमिंग. 90 किमी साइक्लिंग और 21.1 किमी दौड़ पूरी कर अपना नाम दर्ज कराया. उनकी यह उपलब्धि अनुशासन और दृढ़ता की मिसाल है.जयपुर की प्रीती टांक ने वियतनाम में रोशन किया जयपुर का नाम

जयपुर की महिलाएँ खेल जगत में दुनियाभर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जयपुर का नाम रोशन कर रही हैं. ऐसी ही जयपुर की डॉ. प्रीति टाक हैं, जिन्होंने हाल ही में वियतनाम के फूकोक द्वीप पर आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में ‘आयरनमैन’ का ख़िताब हासिल किया है. डॉ. प्रीति ने पहली बार इस भव्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विजेता बनी हैं, जो जयपुर के लिए गौरव की बात है.

8:30 घंटे तक की स्विमिंग, साइक्लिंग और रनिंग

आयरनमैन की प्रतियोगिताएँ दुनियाभर के अलग-अलग देशों में आयोजित होती हैं, जिसमें जयपुर की प्रीती टांक ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आयरनमैन 70.3 कॉम्पीटिशन में हिस्सा लेते हुए, 8 घंटे 30 मिनट में यह कठिन रेस पूरी की. प्रीती टांक ने इस दौरान 1.9 किमी स्विमिंग, 90 किमी साइक्लिंग और 21.1 किमी दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा किया और आयरनमैन का ख़िताब जीता.

जयपुर की जानी-मानी गाइनीकोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं प्रति

आपको बता दें कि जयपुर की डॉ. प्रीती टांक पेशे से एक डॉक्टर हैं और गाइनीकोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट हैं. वह 15 सालों से जयपुर में अपनी सेवाएँ दे रही हैं. प्रीती टांक दो बच्चों की माँ हैं, जिसके बावजूद वह स्पोर्ट्स की एक्टिविटी में सक्रिय रहती हैं. प्रीती ख़ास तौर पर मरीजों के प्रति विनम्र व्यवहार और हर मरीज़ की व्यक्तिगत देखभाल और ध्यान देने के लिए जानी जाती हैं. यही कारण है कि वह जयपुर की एक जानी-मानी गाइनीकोलॉजिस्ट हैं.

Add as Preferred Source on Google

महिनों प्रेक्टिस से हासिल किया आयरनमैन का खिताब

पेशे से डॉक्टर होने के बावजूद, प्रीती टांक ने आयरनमैन की इस प्रतियोगिता के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाला और हर दिन स्वीमिंग और रनिंग की प्रैक्टिस की. इसी समर्पण के कारण उन्हें यह जीत हासिल हुई. इस प्रतियोगिता के लिए प्रीती महीनों से तैयारी में जुटी थीं और सभी कामों के साथ उन्होंने अपनी प्रैक्टिस जारी रखी, जिसके चलते वह आख़िरकार आयरनमैन का ख़िताब हासिल कर पाईं. उनका यह सफ़र काम और खेल के बीच संतुलन बनाने का बेहतरीन उदाहरण है.

कई स्पोर्ट्स टूर्नामेंट जीत चुकी हैं प्रीति

डॉ. प्रीती टांक आयरनमैन की इस प्रतियोगिता से पहले भी खेल के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं. वह टेबल टेनिस इंडिया (Tablinton India) और कई मैराथन में विजेता रह चुकी हैं. लम्बे समय से वह स्कूबा डाइवर, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खेल से जुड़ी रही हैं. प्रीती स्कूल में एथलेटिक्स और राज्य स्तरीय तैराकी में चैंपियनशिप जीत चुकी हैं. इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज में वॉलीबॉल और बास्केटबॉल टीमों की कप्तानी करते हुए वह चार बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही हैं. उनकी यह उपलब्धियाँ खेलों के प्रति उनके गहरे और लंबे समर्पण को दर्शाती हैं.

जयपुर की कई खिलाड़ियों ने जीती हैं आयरनमैन की प्रतियोगिताएं

आपको बता दें दुनियाभर के अलग-अलग देशों में आयरनमैन की प्रतियोगिताएँ ख़ूब प्रसिद्ध हैं, जिसमें 20 साल के युवाओं से लेकर 50 साल के खिलाड़ी तक हिस्सा लेते हैं. इसमें लगभग सभी देशों के खिलाड़ी भाग लेते हैं. आयरनमैन की प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कैटेगरी में स्वीमिंग, रनिंग और साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन होता है, जिनकी अवधि घंटों की होती है और कुछ प्रतियोगिताएँ तो 2 दिन तक लगातार चलती हैं. इसके बाद दुनियाभर से आए प्रतिभागियों को उनके स्कोर के हिसाब से मेडल और ख़िताब दिया जाता है. जयपुर की नूपुर जानू और प्रीती टांक जैसी कई खिलाड़ियों ने आयरनमैन प्रतियोगिता में ख़िताब हासिल किया है.

First Published :

December 04, 2025, 12:57 IST

homerajasthan

जयपुर की डॉक्टर डॉ. प्रीति टांक ने वियतनाम में जीता आयरनमैन, देश का नाम किया..

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj