Entertainment
साल 2026 का पॉपुलर लव सॉन्ग, अरिजीत सिंह ने दी आवाज, रोमांस से भरपूर हैं इरशाद कामिल के बोल

नई दिल्ली. फिल्म ‘एक दिन’ का ‘ख्वाब देखूं’ एक रूहानी और रोमांटिक ट्रैक है. इसे अपनी सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन ने सजाया है, जबकि इसका खूबसूरत और कर्णप्रिय संगीत मशहूर म्यूजिक कंपोजर राम संपत ने तैयार किया है. वहीं, इस गाने के दिल को छू लेने वाले और भावुक बोल जाने-माने लिरिसिस्ट इरशाद कामिल ने लिखे हैं. जुनैद खान और साई पल्लवी पर फिल्माया गया यह गाना दोनों के बीच पनपते मासूम प्यार, अहसासों की गहराई और सपनों के बुनावट को बेहद नाजुक ढंग से पर्दे पर पेश करता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



