Sports

Steve Smith distracted by fan drinking beer: एशेज सीरीज में पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ का एक फैन ने ध्यान भंग कर दिया

Last Updated:December 06, 2025, 16:20 IST

Steve Smith Viral Video: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टेडियम में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अचानक बल्लेबाजी रोक दी. बल्लेबाजी रोकने के पीछे की वजह एक फैन था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.पिंक बॉल टेस्ट में दारूबाज फैन को देख स्टीव स्मिथ का ठनका माथा!स्टीव स्मिथ ने फैन को देख रोकी बल्लेबाजी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है. गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंच रहे हैं. स्टेडियम में ऐसे ही एक दर्शक की मौजूदगी ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का माथा ठनका दिया.

गाबा टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो बाउंड्री लाइन के बिल्कुल पास वाले स्टैंड में ऑस्ट्रेलिया की वनडे जर्सी पहने एक फैन पर कैमरे नजर पड़ी. भारी भरकम शरीर के साथ लंबे बाल और दाढ़ी रखे हुए इस फैन के हाथ में बियर की ग्लास थी और उनका पेट निकला हुआ था. स्टीव स्मिथ की नजर जैसे ही इस फैन पर गई उन्होंने अचानक बल्लेबाजी रोक दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

शराबी फैन को देख साथ के दर्शक भी थे हैरान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में ये आम है कि क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस ड्रिंक्स में बियर को एंजॉय करते हैं. गाबा में भी ऐसा ही कुछ था, लेकिन जब स्मिथ का ध्यान भंग हुआ तो स्टेडियम में एक अलग ही तरह का शोर होने लगा, लेकिन जिस फैन के कारण ऐसा हो रहा था वह इससे पूरी तरह अनजान दिखाई दिया. उस फैन ने सभी चीजों को इग्नोर किया और अपनी बियर एंजॉय करते हुए सीट पर बैठ गया.

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की दमदार बल्लेबाजी

एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 334 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 511 रन बनाए और 177 रनों की बढ़त हासिल की. ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी में पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. वहीं दूसरी पारी में जब इंग्लैंड बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 123 रन के स्कोर अपने पांच विकेट गंवा दिए, जिससे उसकी हालत खराब हो गई.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 06, 2025, 16:20 IST

homecricket

पिंक बॉल टेस्ट में दारूबाज फैन को देख स्टीव स्मिथ का ठनका माथा!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj