Bigg Boss 19 विजेता: गौरव खन्ना ने ट्रॉफी जीती, तान्या चर्चा में

Last Updated:December 08, 2025, 07:54 IST
Bigg Boss 19: गौरव खन्ना बिग बॉस 19 के विनर बने. वहीं फरहाना भट्ट रनर अप और तान्या मित्तल सेकेंड रनर अप रहीं. तान्या मित्तल ने शो खत्म होने के बाद 3 महीने बिग बॉस के घर के अंदर अपने सफर के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उनके ये तीन महीने कैसे गुजरे. तान्या कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर के अंदर किसी को भी दोस्त नहीं मानती हैं. उनका बस एक ही दोस्त बना है.
ख़बरें फटाफट
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सेकेंड रनर अप रही हैं.
नई दिल्ली. बीते रविवार 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले था और गौरव खन्ना इस सीजन के विनर रहे. वो इस सीजन की शुरुआत से ही ट्रॉफी के प्रबल दावेदार थे. गौरव खन्ना, टीवी जगत का बड़ा नाम हैं. उन्हें सीरियल अनुपमा से एक बार फिर दर्शकों के बीच पहचान मिली. गौरव खन्ना ने फिनाले में फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल को पछाड़ते हुए बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम की. फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं. वहीं इस सीजन की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल तीसरे नंबर पर रहीं. उन्होंने प्रणित मोरे और अमाल मलिक को पछाड़ते हुए सेकेंड रनर अप का स्पॉट हासिल किया.
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं. इस पूरे सीजन के दौरान सोशल मीडिया पर तान्या की खूब चर्चा हुई. उनके बारे में भला-बुरा सब कहा गया, लेकिन कोई उन्हें इग्नोर नहीं कर पाया. भले ही लोगों ने तान्या को सोशल मीडिया पर उनके झूठ और बड़ी-बड़ी फेकने के लिए ट्रोल किया, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें नजरअंदाज कर पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
बार-बार ट्रोल हुईं तान्या मित्तल
पूरे सीजन के दौरान कभी वो अपने करोड़ों के टर्नओवर वाले बिजनेस, तो कभी किचन में लिफ्ट वाले बयान और कभी कइयों बॉडीगार्ड रखने की वजह से चर्चा में रहीं. हद तो तब हो गई जब तान्या मित्तल ने कहा कि वो सिर्फ बकलावा खाने के लिए दुबई चली जाती हैं. उन्हें उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. वो इतना ट्रोल हुईं कि कई दिनों तक चर्चा में बनी रहीं. जो लोग उन्हें नहीं भी जानते थे, वो भी अब उन्हें जानने लग गए हैं.
View this post on Instagram



