फ्लॉप देकर भी हसीना का चल पड़ा सिक्का, कभी कहलाई ‘टार्जन गर्ल’ तो कभी ‘जुम्मा-चुम्मा गर्ल’, फिर हो गईं ओझल

Last Updated:December 11, 2025, 04:15 IST
Kimi Katkar Birthday: किमी काटकर ने 80-90 के दशक में ‘टार्जन गर्ल’ और ‘जुम्मा’ के नाम से पहचान बनाई. 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अब गोवा में शांत जीवन बिता रही हैं. 
80 और 90 के दशक में अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से पर्दे पर राज करने वाली एक्ट्रेस किमी काटकर को सभी याद करते हैं. हिंदी सिनेमा ने उन्हें ‘टार्जन गर्ल’ का नाम दिया था. अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ में ‘जुम्मा’ सॉन्ग करने के बाद वे इसी नाम से मशहूर हो गईं. हिंदी सिनेमा में शोहरत और नाम कमाने के बाद भी किमी आज गोवा में गुमनाम जिंदगी बिता रही हैं.
किमी काटकर अपने समय की बड़ी एक्ट्रेस में से एक थीं, जिन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रजनीकांत, चंकी पांडे, जितेंद्र, धर्मेंद्र और अनिल कपूर जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. उनका जन्म 11 दिसंबर 1965 को हुआ और उन्होंने 20 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया.
किमी काटकर को कैसे मिला फेम1985 में फिल्म ‘पत्थर दिल’ से इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद ‘एडवेंचर्स ऑफ टार्जन’ ने उन्हें रातों-रात प्रसिद्ध कर दिया. इस फिल्म में किमी ने बोल्ड सीन दिए और बिकिनी पहनने से भी नहीं कतराई. हालांकि फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इससे उन्हें ‘इंडियन टार्जन गर्ल’ का टाइटल मिला. इसके बाद भी उनके पास फिल्मों की कमी नहीं रही और वे 80 और 90 के दशक की सबसे बिजी अभिनेत्री बन गईं.
बैक टू बैक फिल्मों में काम1988 से 1990 के बीच उन्होंने 35 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 1989 में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया और लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘मेरा लहू’ (1987), ‘मुल्जिम’, ‘रामा ओ रामा’, ‘धर्मयुद्ध’, ‘तोहफा मोहब्बत का’, ‘सोने पर सुहागा’ (1988), और ‘कहां है कानून’ (1989) शामिल हैं. किमी काटकर को असली शोहरत फिल्म ‘हम’ से मिली. कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद उन्हें आखिरी बार 1992 में आई ‘हमला’ में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर और विज्ञापन निर्माता शांतनु शौरी से शादी कर ली.
About the AuthorVarsha
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
December 11, 2025, 04:15 IST
homeentertainment
फ्लॉप देकर भी हसीना का चल पड़ा सिक्का, कभी कहलाई ‘टार्जन’ तो कभी ‘जुम्मा गर्ल’



