Entertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहाड़, पुष्पा 2-छावा-एनिमल को दी पटखनी, बनाया नया रिकॉर्ड

Last Updated:December 13, 2025, 18:25 IST

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते शुक्रवार (12 दिसंबर) को धुआंधार कमाई करके पुष्पा 2, छावा, एनिमल और गदर 2 के रिकॉर्ड तोड़े हैं. हमजा अली बने रणवीर सिंह और रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की दहाड़, पुष्पा 2-छावा-एनिमल को दी पटखनीधुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी.

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रही है. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और हर गुजरते दिन के साथ नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है. फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’ और ‘एनिमल’ का कलेक्शन रिकॉर्ड धराशाई कर दिया है. फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 34.70 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 252.70 करोड़ रुपये हो गया है.

अगर ‘धुरंधर’ की दूसरे शुक्रवार की कमाई की तुलना सुपरहिट फिल्मों की सेकंड फ्राइडे के कलेक्शन से करें, तो रणवीर सिंह की मूवी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ से बेहतर साबित हुई है. यानी फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह दूसरे हफ्ते में भी बरकरार है. तरण आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे शुक्रवार को ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 27.50 करोड़, ‘छावा’ ने 24.03 करोड़, ‘एनिमल’ ने 20.53 करोड़, ‘गदर 2’ ने 20.50 करोड़ और ‘बाहुबली’ ने 19.75 करोड़ रुपये कमाए थे.

(फोटो साभार: X@taran_adarsh)

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की आंधी‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने गढ़े हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह आगे भी अच्छा परफॉर्म करेगी, हालांकि इस वक्त ‘धुरंधर’ के लाइफ टाइम बिजनेस का अंदाजा मुश्किल है. यह तूफान की तरह बॉक्स ऑफिस पर बवंडर मचा रही है, जिसने फिल्मी पंडितों के कयासों, उम्मीदों और ट्रेंड को गलत साबित कर दिया है. फिल्म ने अभी स्लो होने के संकेत नहीं दिए हैं.

हमजा अली बने रणवीर सिंह का भौकालफिल्म की कहानी पाकिस्तान में एक्टिव भारतीय जासूस इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत के दुश्मनों को चुन-चुन कर मारता है. ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली नाम के जासूस का किरदार निभाया है. अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में सबको अपनी परफॉर्मेंस से चौंकाया. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल का भी दिलचस्प रोल है.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 13, 2025, 18:25 IST

homeentertainment

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की दहाड़, पुष्पा 2-छावा-एनिमल को दी पटखनी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj