World

Bondi Beach Shooting News:Australia Sydney Attack News | Sydney Attack FAQ | Australia Attack in Hindi | Australia Mein Hamla – ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हमला हुआ है अटैक में पाकिस्तान ईरान के कनेक्शन की जांच हो रही है

Agency:एजेंसियां

Last Updated:December 15, 2025, 08:19 IST

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले में 16 लोगों की मौत के बाद आरोपी नावीद अकरम की मां ने उसे ‘अच्छा लड़का’ बताया है. जांच में धार्मिक कट्टरता, अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और ईरान से संभावित कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है. यह हमला ऑस्ट्रेलिया में बढ़ते यहूदी विरोधी हमलों के बीच हुआ है.ऑस्ट्रेलिया अटैक में पाकिस्तान का आया नाम? 16 की मौत, नवीद-साजिद ने दहलायाऑस्ट्रेलिया में हमले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस.

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हुए भीषण आतंकी हमले के बाद जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस हत्याकांड से जुड़ी परतें खुलती जा रही हैं. यहूदियों के त्योहार हनुक्का समारोह के दौरान हुई इस गोलीबारी में 16 लोगों की मौत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी अब तक की सबसे भयावह आतंकी घटनाओं में से एक से रूबरू करा दिया है. इस हमले को अब आधिकारिक तौर पर आतंकवादी हमला माना जा रहा है और इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका भी जताई जा रही है. आइए इस हमले से जुड़ जरूरी सवालों के बारे में जानें.

हमला करने वाले कौन हैं?

हमला करने वाले दोनों हमलावर पिता-पुत्र हैं. नवीद अकरम (24) और उसके पिता 50 वर्षीय साजिद अकरम ने हमला किया था. वह पाकिस्तानी नागरिक हैं. साजिद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं नावीद अकरम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद सिडनी के पश्चिमी उपनगर बॉनीरिग में स्थित उनके घर पर पुलिस ने छापा मारा, इलाके को सील किया गया और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.

हमलावर की मां ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त शुरू हुई, जब आरोपी की मां वेरेना ने मीडिया के सामने आकर अपने बेटे को ‘अच्छा लड़का’ बताया. उन्होंने दावा किया कि नावीद न तो हथियार रखता था, न नशा करता था और न ही किसी गलत संगत में था. वेरेना के मुताबिक, उनका बेटा ज्यादातर समय काम, घर और एक्सरसाइज तक सीमित रहता था. उन्होंने कहा, ‘वह बाहर नहीं घूमता था, दोस्तों में नहीं पड़ता था. वह काम पर जाता, घर लौटता और बस. कोई भी मां ऐसा बेटा चाहती है.’ मां का यह बयान जांच एजेंसियों के दावों से बिल्कुल उलट नजर आ रहा है.

आतंकी नेटवर्क की हो रही जांच

जांच में सामने आया है कि नावीद अकरम ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के एक इस्लामिक सेंटर से धार्मिक शिक्षा पूरी की थी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या उसका कट्टरपंथी नेटवर्क से कोई संबंध था. अल-मुराद इस्लामिक इंस्टीट्यूट, जहां उसने पढ़ाई की थी, ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से किसी भी विदेशी संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, इजरायली मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इजरायली अधिकारी ईरान को मुख्य संदिग्ध मान रहे हैं. वे किसी भी सरकार या हिजबुल्लाह, हमास और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से संभावित संबंधों की भी जांच कर रहे हैं.

Bondi hero SHOT AS DISARMS TERRORIST gets $100k from 1 of America’s richest men

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj