ICC T20 World Cup tickets Kolkata: 100 रुपये में टी-20 विश्व कप का टिकट, ईडन गार्डंस में भारत का मैच देखने के लिए क्या करना होगा?

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने बुधवार को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के दौरान ईडन गार्डंस में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतों की घोषणा की, जिसमें ग्रुप चरण और नॉकआउट मुकाबलों के लिए कीमत अलग-अलग हैं.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 10वां सत्र सात फरवरी से शुरू होगा. बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली के ग्रुप मैच के लिए टिकट की कीमतें इस प्रकार तय की गई हैं:
प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) 4,000 रुपये.
लोअर ब्लॉक बी और एल एक हजार रुपये
लोअर ब्लॉक सी, एफ और के 200 रुपये
लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे 200 रुपये
अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 100 रुपये
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश ग्रुप मैच के टिकट की कीमतें ज्यादा रखी गई हैं. प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 5,000 रुपये होगी जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल की कीमत 1,500 रुपये है. लोअर ब्लॉक सी, एफ और के टिकट की कीमत 1,000 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे के टिकट 500 रुपये, और अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 300 रुपये है.
ईडन गार्डंस में होने वाले सुपर आठ मुकाबलों और सेमीफाइनल के लिए प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है. लोअर ब्लॉक बी और एल टिकट की कीमत 3,000 रुपये, लोअर ब्लॉक सी, एफ और के की कीम 2,500 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे की कीमत 1,500 रुपये होगी जबकि अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 900 रुपये रखी गई है.



