Rajasthan

ये है राजस्थान में सबसे शुद्ध आबोहवा वाला शहर, वादियों में घूमने का मजा लेने आते हैं देशभर से पर्यटक

Last Updated:December 18, 2025, 17:58 IST

Mount Abu AQI : जहां दिल्ली–मुंबई जैसे बड़े शहर जहरीली हवा से जूझ रहे हैं, वहीं राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू शुद्ध आबोहवा की मिसाल बना हुआ है. अरावली की वादियों में बसा यह शहर साल भर बेहतर एयर क्वालिटी के साथ पर्यटकों को राहत देता है और प्रदूषण से जूझते शहरों के बीच एक सुकून भरा विकल्प बनकर उभर रहा है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही : देश में दिल्ली मुंबई समेत बड़े शहरों की आबो हवा की स्थिति चिंताजनक स्थिति में बनी हुई है. वही राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अपनी अच्छी एयर क्वालिटी के लिए भी जाना जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के आंकड़ों के मुताबिक साल भर में यहां माउंट आबू की एयर क्वालिटी का आंकड़ा 150 से काम रहता है सर्दियों में यह आंकड़ा बढ़कर 150-160 तक चला जाता है. जो अन्य शहरों के मुकाबले कम रहता है.

राजस्थान के सिरोही जिले में बसा माउंट आबू हिल स्टेशन अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी गुरुशिखर के नजदीक बसा शहर है. चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों से घिरा होने की वजह से यहां की आबो हवा काफ़ी शुद्ध है. वहीं माउंट आबू वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र होने से यहां पेडों की कटाई पर भी रोक है. इस संरक्षित क्षेत्र में लाखों की संख्या में पेड़ हवा की क्वालिटी को स्वच्छ बनाने का काम कर रहे हैं.

ऐसे समझे AQI के आंकड़ों से माउंट आबू की स्थितिAQI देश के कई शहरों की एयर पॉल्यूशन को लेकर सूचकांक के रूप में आंकड़े जारी करती है. इसमें जीरो से 50 का सूचकांक अच्छा और 150 से अधिक का आंकड़ा अन्हेल्थी यानी खराब माना जाता है. माउंट आबू की बात करें तो साल भर में ये आंकड़ा 100 से 130 के बीच रहता है. जो केवल सर्दियों के दिनों में बढ़कर 150 से 160 हो जाता है. इसके पीछे वजह कोहरा और अन्य कारण होते हैं. पिछले कुछ वर्षों में माउंट आबू की एयर क्वालिटी में भी गिरावट आई है. वर्ष 2022 और 2023 में ये आंकड़ा 50 से 100 के बीच रहता था. वहीं बड़े शहर जैसे दिल्ली की बात करें तो AQI 300 के आसपास चल रहा है, जो काफी खतरनाक स्थिति में है.

वादियों के बीच शुद्ध हवा का आनंद लेते हैं पर्यटकमाउंट आबू की शुद्ध आबोहवा और अरावली की वादियों के बीच घूमने का लुत्फ उठाने के लिए देश भर से पर्यटक यहां आते हैं. गुजरता से माउंट आबू घूमने आए एक कपल ने बताया की माउंट आबू का मौसम बहुत सुहाना है. पिछले दिनों से यहां सर्दी बढ़ गई है, लेकिन यहां की शुद्ध हवा और अच्छा मौसम सबको पसंद आ रहा है. अगर आप भी कम बजट में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो माउंट आबू का टूर आपके लिए बेहतर विकल्प अनुभव साबित होगा.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

December 18, 2025, 17:58 IST

homerajasthan

दिल्ली की हवा जहरीली, माउंट आबू बना सांसों की राहत; अरावली में सबसे साफ AQI

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj