Rajasthan

Banswara Road Accident: मुंगाणा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो छात्रों की मौके पर मौत

Last Updated:October 04, 2026, 18:33 IST

Banswara Road Accident: बांसवाड़ा के मुंगाणा गांव के पास उदयपुर रोड पर तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक सवार दो 12वीं के छात्रों को टक्कर मार दी. हादसे में समीर यादव और रूपलाल की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सुंदनी गांव के रहने वाले थे और बांसवाड़ा से घर लौट रहे थे, हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.बांसवाड़ा में रफ्तार का कहर, लोक परिवहन बस की टक्कर से दो छात्रों की मौतZoom

बांसवाड़ा. जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा उदयपुर रोड पर मुंगाणा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.

जानकारी के अनुसार, सुंदनी गांव निवासी समीर यादव और रूपलाल बाइक से बांसवाड़ा से अपने घर की ओर लौट रहे थे. दोनों 12वीं कक्षा में पढ़ते थे, बताया जा रहा है कि जैसे ही वे मुंगाणा गांव के पास उदयपुर रोड पर पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार लोक परिवहन बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. बस की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दो युवकों की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. हादसे को लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी देखने को मिला, ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल लोक परिवहन बस को मौके पर पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है. हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर स्थिति तनावपूर्ण रही.

पुलिस ने शव कब्जे में लिए

सूचना मिलने के बाद घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई और दुर्घटना में शामिल बस को अपने कब्जे में लिया है. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस हादसे के कारणों और बस की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. दुर्घटना के बाद उदयपुर रोड पर भी कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही प्रभावित रही.

गांव में पसरा मातम

समीर यादव और रूपलाल दोनों के 12वीं कक्षा में पढ़ने की जानकारी सामने आई है. दोनों युवकों की सड़क हादसे में अचानक मौत से सुंदनी गांव में मातम पसरा हुआ है. परिवार और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Banswara,Rajasthan

First Published :

October 04, 2026, 18:33 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj