Rajasthan
युद्ध के मैदान से लेकर शाही समारोहों तक, क्या आप जानते हैं सिरोही की तलवार….

Famous Sirohi Swords: सिरोही की तलवारें अपनी मजबूती और घुमावदार धार के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. ऐतिहासिक काल में युद्ध के मैदानों में धूम मचाने वाली ये तलवारें आज राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं. पारंपरिक रूप से आग और फौलाद को तपकर बनाई जाने वाली इन तलवारों का उपयोग अब मुख्य रूप से उपहार और मांगलिक आयोजनों में किया जाता है. बिना धार वाली ये तलवारें आज भी सिरोही के हस्तशिल्प की पहचान बनी हुई हैं.



