Banswara News। Banswara Gang Rape News । Gang Rape News । Banswara Crime News

Last Updated:December 24, 2025, 14:02 IST
Banswara Gang Rape News: बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप की दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रही थी. उसी दौरान बदमाश उसे बीच राह से उठा ले गए और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया. पुलिस ने इस मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के आला अधिकारी इस केस पर नजर बनाए हुए हैं.
ख़बरें फटाफट
पुलिस ने गैंगरेप के इस मामले में पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
आकाश सेठिया.
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा के दानपुर थाना इलाके में हुई गैंगरेप की खौफनाक वारदात ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया है. गैंगरेप की यह वारदात राजस्थान और मध्य प्रदेश के बॉर्डर इलाके में हुई है. पीड़िता का आरोप है कि है आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. ये आरोपी उसे उस समय किडनैप कर ले गए जब वह अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक पर जा रही थी. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर गैंगरेप का केस दर्ज कर पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल बोर्ड से जांच करवा कर रिपोर्ट को फिलहाल रिजर्व रखा है. केस की जांच पुलिस उपाधीक्षक गोपीचंद मीणा कर रहे हैं.
पुलिस के अनुसार दिल को दहला देने वाली यह वारदात तीन दिन पहले 21 दिसंबर की रात की बताई जा रही है. 32 साल की यह महिला 21 दिसंबर की रात को अपने किसी रिश्तेदार के साथ बाइक पर मध्य प्रदेश नोतरे में जा रही थी. उसका यह रिश्तेदार मध्य प्रदेश का रहने वाला था. रात को करीब सात-आठ बजे महेशपुरा पंचायत के नजदीक पहुंचने पर 2-3 बाइक पर सवार होकर 7-8 बदमाश आए. उन्होंने उनको रोक लिया. रिश्तेदार के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया.
पीड़िता तीन साल से अपने पीहर में रह रही हैउसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए. पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने उसे रातभर वहीं रखा और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. सुबह उसकी बुआ के घर पटककर फरार हो गए. बाद में वह अपनी बुआ के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. गैंगरेप की इस खौफनाक वारदात का पता चलते ही बांसवाड़ा पुलिस का अमला अलर्ट मोड पर आ गया और आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता पिछले 3 साल से अपने पीहर में ही रह रही थी.
पांच संदिग्धों को हिरासत में लियाजांच अधिकारी गोपीचंद मीणा ने बताया की पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने 2 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दी है. पीड़िता के बयान करवा लिए गए हैं. वहीं पूर्व मंत्री धनसिंह रावत ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मिलकर घटना को लेकर चर्चा की.
पीड़िता के घुटनों पर चोट, मेडिकल बोर्ड ने रिजर्व रखी रिपोर्टपुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पीड़िता का मेडिकल करवाया है. मेडिकल करने वाली डॉक्टर्स की टीम ने बताया कि गिरने से महिला के घुटनों पर चोटें आई हैं. बोर्ड ने एफएसएल रिपोर्ट आने तक अपनी जांच रिपोर्ट को रिजर्व रखा है. पुलिस के आलाधिकारी इस पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं. वारदात के बाद से पीड़िता सदमे में है. जांच अधिकारी का कहना है कि सभी एंगल से पूरे केस की गहनता से जांच की जा रही है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें
Location :
Banswara,Banswara,Rajasthan
First Published :
December 24, 2025, 14:02 IST
homerajasthan
गैंगरेप की वारदात से दहला बांसवाड़ा, बदमाशों ने सरेराह बोला महिला पर धावा



