युवाओं के घुटने क्यों हो रहे कमजोर? डॉक्टर ने बताया जिम, मोटापा और लाइफस्टाइल का कनेक्शन

X

युवाओं के घुटने क्यों हो रहे कमजोर? डॉक्टर ने बताया जिम -लाइफस्टाइल का कनेक्शन
पहले घुटनों का दर्द और जोड़ों की समस्या बढ़ती उम्र में देखने को मिलती थी, लेकिन अब 30 से 40 साल के युवा भी इससे परेशान हैं. डॉक्टरों का कहना है कि खराब लाइफस्टाइल, लंबे समय तक बैठे रहना, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता मोटापा इसकी बड़ी वजह हैं. सीढ़ियां चढ़ते समय घुटनों में दर्द, जल्दी थकान, अकड़न या कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. वहीं, जिम में बिना तैयारी और सही ट्रेनिंग के भारी वजन उठाना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके अलावा विटामिन D और विटामिन B12 की कमी भी हड्डियों और मांसपेशियों को कमजोर बनाती है. इससे दर्द की समस्या बढ़ सकती है. मोटापा घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है. इससे कार्टिलेज तेजी से घिस सकता है. आगे चलकर आर्थराइटिस या घुटना बदलने की नौबत भी आ सकती है. इससे बचाव के लिए डॉक्टर रोजाना 40 से 45 मिनट तक शारीरिक गतिविधि, नियमित वॉक, हल्की एक्सरसाइज, संतुलित आहार, पर्याप्त धूप और प्रोटीन युक्त भोजन लेना चाहिए. साथ ही, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को हर 20 मिनट में थोड़ी देर टहलना या खड़े होकर काम करना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



