Rajasthan

कोहरे की चादर में लिपटा करौली, हेडलाइट का सहारा ले रहे चालक, जम गई ओस की बूंदें

X
title=

कोहरे की चादर में लिपटा करौली, हेडलाइट का सहारा ले रहे चालक, जम गई ओस की बूंदें

 

arw img

Karauli Weather: करौली जिले में मौसम ने अचानक करवट ली है. जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया, जिससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है. तड़के सुबह से ही पूरे इलाके में घने कोहरे की चादर बिछी रही. कोहरे के साथ लगातार गिर रही ओस के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है. ठंडी हवाओं और नमी के चलते ठिठुरन बढ़ गई है और लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए. घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता सिमटकर लगभग शून्यता के स्तर तक पहुंच गई.

सड़कों पर आगे कुछ ही मीटर तक देख पाना मुश्किल हो गया, जिससे यातायात पर भी गहरा असर पड़ा. वाहन चालकों को मजबूरी में हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े. हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. अत्यधिक ठंड और ओस के प्रभाव से कई जगह खड़े वाहनों पर बर्फ तक जम गई. सुबह के समय गाड़ियों के शीशों और बॉडी पर बर्फ जमी नजर आई. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी करौली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और सर्दी का असर बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

homevideos

कोहरे की चादर में लिपटा करौली, हेडलाइट का सहारा ले रहे चालक, जम गई ओस की बूंदें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj