Rajasthan

हिल स्टेशन माउंट आबू में विंटर फेस्टिवल की धूम, देशभर से न्यू इयर सेलिब्रेट करने पहुंचे पर्यटक 

Last Updated:January 01, 2026, 07:52 IST

Winter Festival Sirohi: माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का समापन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ हुआ. पहले दिन शोभायात्रा, दूसरे दिन नक्की लेक में बोट रेस और पोलो ग्राउंड में रोमांचक प्रतियोगिताएं, जबकि तीसरे दिन मेगा कल्चरल नाइट और आतिशबाजी हुई. स्वराज लाइव बैंड और इंडियन आइडल फेम गायिका स्नेहा शंकर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. लेजर शो और कठपुतली शो ने भी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित किया.

सिरोही: राजस्थान की एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तीन दिवसीय शरद महोत्सव का समापन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के साथ हुआ. 3 दिन के इस कार्यक्रम में पहले दिन शोभायात्रा दूसरे दिन बोट रेस समेत कई प्रतियोगिताएं और तीसरे दिन कल्चरल नाइट का आयोजन किया गया. पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र रहने वाले इस विंटर फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग, माउंट आबू उप खंड प्रशासन, नगरपालिका माउंट आबू और जिला प्रशासन के द्वारा किया गया.

पहले दिन हुई शोभायात्रा में माउंट आबू मुख्य मार्ग से पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी. वहीं दूसरे दिन नक्की लेक में वोट रेस का आयोजन किया गया. इसके अलावा पोलो ग्राउंड में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई. जिसमें माउंट आबू के स्थानीय रहवासियों एक अलावा पर्यटकों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया.

बोट रेस रही आकर्षण का केंद्र

माउंट आबू में आयोजित शरद  महोत्सव के दूसरे दिन पर्यटकों के मनोरंजन के लिए नौका दौड़, मटका दौड़, रस्सा कशी, मटकाफोड़ समेत कई रोमांचक प्रतियोगिताएं हुई. महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में कई सैलनियों का हौंसला भी बढ़ाते नजर आए. नक्की झील में हुई बोट रेस में पर्यटकों ने जितने के लिए पूरा जोर आजमाया. तीसरे दिन यानी बुधवार को पोलो ग्राउंड में मेगा कल्चरल नाइट एवं आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन हुआ. इसमें स्वराज लाइव बैंड की प्रस्तुति और इंडियन आइडल फेम गायिका स्नेहा शंकर ने अपने गीतों के जादू से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में लेजर शो और कठपुतली शो भी आकर्षण का केंद्र रहे.

पर्यटकों ने न्यू ईयर का किया भरपूर एंजॉय

सिरोही स्थित माउंट आबू घूमने आए देश-विदेश के पर्यटकों ने यहां अरावली की वादियों में दोस्तों और परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया. न्यू ईयर सीजन के चलते माउंट आबू में होटलों में कमरे फुल रहे, तो पर्यटक स्थलों पर भी सैलानियों की काफी भीड़भाड़ रही. माउंट आबू में मुख्यमार्ग समेत आबूरोड और तलहटी क्षेत्र में पर्यटक वाहनों की भीड़ रही. पुलिस और प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी. साथ ही नक्की लेक समेत कई जगहों पर पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े.About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 07:52 IST

homerajasthan

माउंट आबू में मची न्यू ईयर सेलिब्रेशन की धूम, देशभर से पहुंचे हजारों पर्यटक 

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj