Entertainment

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: फर्स्ट मंडे को भी ‘दृश्यम 3’ की चली लहर, डबल डिजिट में कमाई कर दिखाया दम, सुपर से ऊपर है चार दिनों का कलेक्शन

Last Updated:October 05, 2026, 23:40 IST

अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ का जादू सिनेमाघरों में सिर चढ़कर बोल रहा है. लंबे वीकेंड में थिएटर्स में भारी भीड़ जुटाने के बाद फिल्म ने अपने पहले मंडे टेस्ट में भी शानदार पकड़ बनाए रखी. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को अंत तक बांधे रखने में पूरी तरह कामयाब रही है. वर्किंग डे होने के बावजूद पहले सोमवार को मिली बेहतरीन ऑक्यूपेंसी ने साबित कर दिया है कि विजय सलगांवकर की कहानी का रोमांच फैंस के दिलों में आज भी बरकरार है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस सस्पेंस थ्रिलर को लंबे वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई करते हुए 170 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. अब यह मूवी 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. दिलचस्पत बात है कि फर्स्ट मंडे को भी ‘दृश्यम 3’ ने भारत में बंपर बिजनेस किया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

रिलीज के चौथे दिन वर्किंग डे होने के कारण ‘दृश्यम 3’ की कमाई में स्वाभाविक गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन फिल्म फिर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही. अच्छी बात है कि अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने फर्स्ट मंडे को भी ‘डबल डिजिट में बिजनेस किया है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने पहले सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म का यह आंकड़ा काफी मजबूत माना जा रहा है. कुल 16,254 शो में 24 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 197.50 करोड़ तक पहुंच चुका है. वहीं, वर्ल्डवाइड यह मूवी 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add as Preferred Source on Google

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए ‘दृश्यम 3’ फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ की ओपनिंग ली थी. हालांकि शनिवार को थोड़ी गिरावट के साथ कमाई 53.50 करोड़ रही, लेकिन रविवार को इसने जबरदस्त वापसी करते हुए 61 करोड़ रुपये का दमदार बिजनेस किया. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अपने पहले वीकेंड के कलेक्शन के मामले में ‘दृश्यम 3’ ने ‘वॉर’ और ‘टाइगर 3’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं इसने ‘आवारापन 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकडेज में अपनी इस रफ्तार को कितना बनाए रखती है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ विजय सलगांवकर की उस दुनिया में लेकर जाती है, जहां वह अपने परिवार की ढाल बनकर कानून, पुलिस और सबूतों के खेल में दांव खेलता नजर आता है. फ्रेंचाइजी का यह तीसरी फिल्म पारिवारिक जज्बातों और रहस्यमयी सस्पेंस के उसी जाने-पहचाने रोमांच को आगे बढ़ाता है. फिल्म के क्लाइमैक्स की खूब तारीफ हो रही है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सलगांवकर के आइकॉनिक किरदार में जान फूंकी है, जबकि श्रिया सरन (नंदिनी) और इशिता दत्ता (अंजू) अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं. तब्बू ने पूर्व आईजी मीरा देशमुख के रोल में वापसी की. वहीं, इस बार विजय सलगांवकर की कहानी में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है. इनके साथ रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत जैसे मंझे हुए सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

गौरतलब है कि अजय देवगन, श्रिया सरन और तब्बू स्टारर फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक पाठक ने किया है, जिन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टार ‘दृश्यम 2’ की कमान संभाली थी. इस फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले किया गया है. महज चार दिनों में ही ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है.  (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 05, 2026, 23:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj