Rajasthan

बुक लवर्स के लिए अच्छी खबर! जयपुर में यहां लगा है फेयर, 25 से लेकर 75% तक मिल जाएंगे डिस्काउंट

जयपुर. न्यू ईयर पर जयपुर में देश-दुनिया से लोग घूमने पहुंचे हैं, लेकिन जयपुर के लोग भी जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. ऐसे ही न्यू ईयर पर बुक लवर्स के लिए जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक बार फिर किताबों का भव्य मेला लगा है, जहां युवाओं की भीड़ उमड़ रही है. आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवा सोशल मीडिया में डूबे रहते हैं, जिससे उनके जीवन में परिवार और अन्य गतिविधियों में तालमेल नहीं बन पाता और पढ़ने, लिखने, संगीत, कला के क्षेत्र से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए जयपुर में लगातार बुक फेयर आयोजित किया जाता है.

जयपुर बुक फेस्टिवल लोगों के लिए बेहद खास है, जहां सभी किताबों पर भारी डिस्काउंट के साथ लोग किलों के हिसाब से भी किताबें खरीद सकते हैं. इसलिए यहां अभी लोगों की किताबें खरीदने के लिए भीड़ लगी हुई है. जयपुर बुक फेस्टिवल में हजारों की किताबों का संग्रह है, जिसमें हर कैटेगरी के हिसाब से बिल्कुल सस्ती कीमत में बुक्स उपलब्ध हैं. बुक फेस्टिवल में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए खास किताबों का संग्रह है, जो बाजारों में आसानी से नहीं मिलता. हर बार लोग दूर-दूर से यहां बुक्स खरीदने आते हैं. फेस्टिवल में अलग-अलग भाषाओं और कैटेगरी की किताबें उपलब्ध हैं, जिनमें खासतौर पर महान हस्तियों की जीवनियां बेहद लोकप्रिय हैं.

बुक फेस्टिवल में मौजूद है कई विषयों की बेहतरीन किताबें

जयपुर बुक फेस्टिवल में युवाओं के लिए विशेष रूप से साहित्य, दर्शन, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, हिंदी साहित्य, फिक्शन, नॉन-फिक्शन, बिज़नेस, मैनेजमेंट, बायोग्राफी और हेल्थकेयर जैसी सभी प्रकार की किताबें उपलब्ध हैं. इसके अलावा दुनिया के हर क्षेत्र में होने वाली घटनाओं या दिग्गज लेखकों और पब्लिशर्स की बेस्ट सेलर किताबें भी यहां मौजूद हैं. अभी सबसे ज्यादा बच्चों और युवाओं की भीड़ यहां देखने को मिल रही है, क्योंकि कई युवा नए साल की शुरुआत किताबों के साथ करना पसंद करते हैं. बच्चों के लिए भी ऐसी खास किताबें हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद उनकी पढ़ाई और किताबों में रूचि बढ़ती है. अब तक फेयर में लोगों ने लाखों की किताबें खरीद ली हैं और खरीदारी के लिए लगातार भीड़ उमड़ रही है.

बुक फेयर में किताबों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

जयपुर बुक फेस्टिवल की सबसे खास बात यह है कि फेयर में बुक्स लवर्स बाजार की तुलना में बिल्कुल कम कीमत में हर प्रकार की किताबें खरीद सकते हैं. बुक फेयर में लोग दो तरीके से किताबें खरीद सकते हैं. सामान्य रूप से किसी किताब को पसंद के हिसाब से, जिन पर 25% से लेकर 75% तक डिस्काउंट है. अगर 2-3 या उससे ज्यादा किताबें एक साथ खरीदना चाहते हैं, तो उन्हें किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं, जिसके लिए विशेष कैटेगरी बनाई गई है.  हिंदी में ओशो, मुंशी प्रेमचंद, आचार्य चतुरसेन, अमृता प्रीतम, सुरेंद्र पाठक जैसे प्रसिद्ध लेखकों की सैकड़ों किताबें उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग बिल्कुल सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं. किताबों के अलावा बुक फेयर में अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खाने-पीने का सामान और सर्दियों के लिए बेहतरीन कपड़े भी उपलब्ध हैं. जयपुर बुक फेयर में लोगों की एंट्री बिल्कुल फ्री है और तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj