Sports

सैलून में ट्रिमर उठाकर मोहम्मद सिराज ने काट दिए सरफराज खान के बाल, वीडियो हुआ वायरल

होमखेलक्रिकेट

सैलून में ट्रिमर उठाकर सिराज ने काट दिए सरफराज के बाल, वायरल हुआ वीडियो

Last Updated:August 11, 2026, 23:33 IST

siraj sarfaraz haircut video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हाथ में ट्रिमर लिए भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के बाल काटते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को मजे लेने का मौका मिल गया. वीडियो पर फैंस एक से एक मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.Amazon Prime DayTop Deals Insideसैलून में ट्रिमर उठाकर सिराज ने काट दिए सरफराज के बाल, वायरल हुआ वीडियो Zoomसिराज और सरफराज का वीडियो वायरल.

नई दिल्ली. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया ने अभ्यास मैच में दमदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी चारों तरफ चर्चा है. यह वीडियो इसलिए सुर्खियों में है, क्योंकि सैलून पहुंचे सिराज ट्रिमर उठाकर सरफराज के बाल काटने लग गए. बस फिर क्या था, वीडियो सामने आते ही फैंस ने मजे लेना शुरू कर दिया.

दरअसल, ये वीडियो कोलंबो का है, जहां में एक दिन की छुट्टी के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और सरफराज खान ने एक लोकल हेयर स्टाइलिस्ट से नया हेयरकट कराने पहुंचे. इस दौरान सिराज को मस्ती सूझी और उन्होंने ट्रिमर उठाकर सरफराज खान की कटिंग शुरू कर दी. वीडियो में सिराज हाथ में ट्रिमर लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सरफराज खान थोड़ा डरे-सहमे दिख रहे हैं. सिराज ट्रिमर की सेटिंग भी पूछते नजर आए. हालांकि, कुछ सेकंड्स मस्ती करने के बाद सिराज ने ट्रिमर रख दिया और सरफराज की हेयरकटिंग हेयर स्टाइलिस्ट ने पूरी की.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj