Rajasthan

पाली में अपना घर का सपना साकार! रोहट में पीएम आवास योजना से हजारों परिवारों को पक्की छत

Last Updated:January 04, 2026, 17:00 IST

Pradhan Mantri Awas Yojana : पाली जिले की रोहट पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब परिवारों के सपनों को पंख दे रही है. पक्के और सुरक्षित घर मिलने से सैकड़ों जरूरतमंदों का जीवन बदला है. बीडीओ मनमोहन मीणा की सक्रियता से हजारों परिवारों को 1.20 लाख रुपये की सहायता मिल चुकी है. जानिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ से जुड़ी पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

पाली : हर व्यक्ति का एक सपना कि उसका घर हो अपना… ऐसी जगह जहां परिवार सुरक्षित हो, बच्चे चैन से सो सकें और ज़िंदगी सम्मान के साथ आगे बढ़ सके. सरकार इसी सपने को हक़ीकत में बदल रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने पाली ज़िले की रोहट पंचायत में सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई रोशनी जगाई है. ‘‘सबका साथ–सबका विकास’’ के संकल्प के साथ पात्र लाभार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

पंचायत समिति रोहट के बीडीओ मनमोहन मीणा लगातार कोशिश कर रहे हैं, उसी का नतीजा है कि हजारो परिवारों को अब तक इसका लाभ दिया जा चुका है. अगर आप भी रोहट में रहते हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो जानिए कैसे होता है सर्वे फिर आवेदन और 1 लाख 20 हजार से अधिक की राशि चाहिए तो क्या करना होगा.

जाने कौन से कैटेगिरी वर्ग के लोग हो सकते हैं लाभांवित पंचायत समिति रोहट के बीडीओ मनमोहन मीणा ने लोकल-18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पहले इंद्रा आवास योजना चला करती थी. जिसमें यह था कि सभी के घर पर छत हो फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोचा कि केवल छत नहीं बल्कि पक्की छत होनी चाहिए उसी को देखते हुए जो गाइडलाइन आई थी और जो मापदंड थे उसके अनुसार सरकार सर्वे किया गया, उसको देखा गया जो पात्र परिवार थे उनका चयन किया गया. जिसमे तीन कैटेगिरिया बनाई एससी, एसटी और अदर ,जिस व्यक्ति के जिस हिसाब से अंक आए उस आधार पर उनको लिया गया.

1 लाख 20 हजार की मिलती है राशि गरीबी रेखा का एक मापदंड है उसके अंदर ही चयन प्रक्रिया होती है. बीपीएल परिवार, खाद्य सुरक्षा के तहत गेहू मिल रहा है जो गरीबी स्तर के नीचे है उनका लाभ ले सकते है. जमीन स्वयं की होती है जहां वह मकान बनाना चाहता है. फिर आवेदन के दौरान दस्तावेज में बैंक की डायरी ,आधार कार्ड सहित कई दस्तावेज शामिल होते हैं जिसका सीधा पैसा लाभार्थी के खाते तक जाता है. 1 लाख 20 हजार रूपए तीन किस्तो में मिलते हैं. पहले 15 हजार दूसरी किश्त 45 और अंत में 60 हजार जो सीधा लाभार्थी को मिलती है. फॉर्म ग्राम पंचायत स्तर पर बनते हैं फिर समिति चैक करती है और वहां से सेंशन होता है.

जमीन नहीं है तो इस तरह करे आवेदन बीडीओ बताते हैं कि लाभार्थी के पास जमीन नहीं है तो ग्राम पंचायत में आवेदन करता है कि मैरे पास जमीन नहीं है. फिर ग्राम पंचायत में आवास उपलब्ध है तो वहां पट्टा जारी किया जाता है. फिर उसपर आवास बनाया जाता है. लाभार्थी अपने खेत में आवास बनाना चाहता हैं तो खेत में भी बना सकता है.

सर्वे के बाद फिर ऐसे होता है आवेदन बीडीओ कहते हैं कि इसके अंदर सबसे पहले रोल ग्राम पंचायत का होता है जिसमें ग्राम विकास अधिकारी और एलडीसी बैठते हैं उनके द्वारा सर्वे किया जाता है फिर सर्वे के आधार पर लिस्ट बनकर आती है फिर उनका आवेदन भरवाने का काम किया जाता है. सर्वे में नाम आ गया है तो फॉर्म है इसको भरना है. उसमें सलग्न दस्तावेज लगाकर उसको आगे भेजा जाता है जिला स्तर से भी सेंशन होता है. रोहट में जनवरी 2025 में जॉइन के बाद अब तक 4 हजार से लेकर 4500 के बीच लोग लाभार्थी हो चुके है. इसके साथ ही लाभार्थी अगर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाता है तो उसको डेढ लाख तक का कुल लाभ मिल जाता है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

First Published :

January 04, 2026, 17:00 IST

homerajasthan

प्रधानमंत्री आवास योजना रोहट पाली: आवेदन, लाभ व पात्रता जानकारी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj