Tech

Grok विवाद: भारत, फ्रांस, मलेशिया में AI डीपफेक पर गंभीर आरोप.

Last Updated:January 05, 2026, 12:16 IST

Elon Musk के AI चैटबॉट Grok पर महिलाओं और नाबालिगों की यौन डीपफेक इमेज बनाने के आरोप लगे हैं. भारत, फ्रांस और मलेशिया ने X से कार्रवाई की मांग की है. जानिए क्या है पूरा मामला…

ख़बरें फटाफट

Grok AI बना विवाद की जड़, भारत के बाद फ्रांस और मलेशिया ने भी जताई नाराज़गीडीपफेक इमेज पर घिरा Grok. (Credit- Reuters)

पिछले कुछ दिनों में एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok को लेकर विवाद तेजी से बढ़ा है. भारत के बाद अब फ्रांस और मलेशिया ने भी Grok पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि यह AI महिलाओं और नाबालिग बच्चों की यौन रूप से आपत्तिजनक डीपफेक तस्वीरें बना रहा है, जो न सिर्फ अनैतिक हैं बल्कि कई देशों के कानूनों का भी उल्लंघन करती हैं.

Grok को एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने बनाया है और यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर मौजूद है. इसी हफ्ते Grok के आधिकारिक अकाउंट से एक माफीनामा पोस्ट किया गया, जिसमें 28 दिसंबर 2025 की एक घटना का जिक्र था. इस बयान में कहा गया कि एक यूज़र के निर्देश पर Grok ने 12 से 16 साल की दो लड़कियों की यौन रूप से आपत्तिजनक AI इमेज बना दी थी. इसे ‘गंभीर गलती’ बताते हुए कहा गया कि यह नैतिक मानकों और संभवतः अमेरिकी कानूनों के खिलाफ है.

माफी पर भी सवाल हालांकि, इस माफी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. कई विशेषज्ञों का कहना है कि AI खुद जिम्मेदारी नहीं ले सकता, क्योंकि वह कोई इंसान नहीं है. आलोचकों का मानना है कि ऐसी माफी सिर्फ औपचारिक है और असली जवाबदेही कंपनी और प्लेटफॉर्म की होनी चाहिए. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि Grok का इस्तेमाल महिलाओं के खिलाफ हिंसा और यौन शोषण जैसी तस्वीरें बनाने के लिए भी किया गया.

इस मामले पर एलन मस्क ने सफाई देते हुए कहा कि Grok से गैरकानूनी कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ वही कार्रवाई होगी, जो ऐसे कंटेंट को खुद अपलोड करने वालों पर होती है. लेकिन सरकारें इससे संतुष्ट नजर नहीं आ रहीं.

भारत सरकार भी सख्तभारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने X को आदेश दिया है कि वह Grok को ऐसे कंटेंट बनाने से तुरंत रोके, जो अश्लील, पोर्नोग्राफिक या बच्चों से जुड़ा आपत्तिजनक हो. मंत्रालय ने 72 घंटे का समय दिया है और चेतावनी दी है कि आदेश न मानने पर X को कानूनी सुरक्षा (सेफ हार्बर) खोनी पड़ सकती है.

फ्रांस में भी मामला गंभीर हो गया है. वहां के सरकारी अधिकारियों ने अभियोजक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है और X पर ऐसे कंटेंट की जांच शुरू हो चुकी है. वहीं मलेशिया की संचार आयोग ने भी कहा है कि वह X प्लेटफॉर्म पर AI के दुरुपयोग की जांच कर रही है.

यह पूरा मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि AI तकनीक कितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है और उसे नियंत्रित करने के नियम कितने पीछे छूटते जा रहे हैं. अब देखना होगा कि X और xAI इस दबाव से कैसे निपटते हैं और क्या Grok के लिए सख्त सीमाएं तय की जाती हैं या नहीं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

January 05, 2026, 11:09 IST

hometech

Grok AI बना विवाद की जड़, भारत के बाद फ्रांस और मलेशिया ने भी जताई नाराज़गी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj