Ridhima Pathak Bangladesh Premier League: भारतीय स्पोर्ट्स एंकर को बांग्लादेश प्रीमियर लीग से निकाला? रिद्धिमा पाठक ने खुद बताई सच्चाई

Last Updated:January 07, 2026, 11:25 IST
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऐलान किया कि उसने मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के होस्टिंग पैनल से भारतीय एंकर रिद्धिमा पाठक को हटा दिया है. रिद्धिमा बांग्लादेश में पाकिस्तान की जैनब अब्बास के साथ बीपीएल 2025-26 की सह-मेजबानी कर रही थीं, लेकिन अब उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है.
रिद्धिमा पाठक भारतीय स्पोर्ट्स एंकर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच बढ़ती तनातनी और खराब संबंधों के बीच रिद्धिमा पाठक को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एंकरिंग पैनल से निकाले जाने की खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर इस खबर के आग की तरह फैलते ही खुद रिद्धिमा पाठक ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इन खबरों का खंडन किया है. रिद्धिमा की माने तो उन्हें किसी ने निकाला नहीं बल्कि मौजूदा राजनीतिक माहौल के कारण उन्होंने खुद टी-20 लीग से अपना नाम वापस लिया है.
View this post on Instagram



