Sports

6,6,4, 4 और फिर विकेट… दमभर कुटाई के बाद मयंक ने तुरंत लिया बदला, डेरिल मिचेल की निकल गई हेकड़ी

होमखेलक्रिकेट

6,6,4,4 और फिर विकेट, दमभर कुटाई के बाद मयंक ने तुरंत लिया डेरिल मिचेल से बदला

Last Updated:October 30, 2026, 13:31 IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में वापसी करने वाले मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए पारप्ले में दमदार गेंदबाजी की. मयंक ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट का विकेट हासिल किया. इसके बाद उनका दूसरा शिकार डेरिल मिचेल बने. हालांकि, आउट होने से पहले मिचेल ने मयंक यादव के ओवर में धुआंधार खेल दिखाते हुए 20 रन कूट दिए थे.6,6,4,4 और फिर विकेट, दमभर कुटाई के बाद मयंक ने तुरंत लिया डेरिल मिचेल से बदलाZoomमयंक यादव ने डेरिल मिचेल को किया आउट

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मयंक यादव ने टीम इंडिया के लिए दमदार वापसी की है.  भुवनेश्वर कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह पाने वाले मयंक ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट को शिकार बनाया. इसके बाद उन्होंने डेरिल मिचेल के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया. हालांकि, डेरिल मिचेल ने आउट होने से पहले मयंक यादव की दमभर कुटाई की थी, लेकिन उसी ओवर में उन्होंने मिचेल को एलबीडबल्यू आउट कर अपना बदला पूरा कर लिया.

डेरिल मिचेल, मयंक यादव के जिस ओवर में आउट हुए, उसमें उन्होंने पहली चार गेंद पर 2 छक्के और 2 चौके के साथ 20 रन बटोरे थे, लेकिन पांचवीं गेंद पर मयंक ने मिचेल के लिए एक तेज तर्रार यॉर्कर डाली, जिसका तोड़ कीवी बल्लेबाज नहीं निकाल पाया और वह सीधे विकेट के सामने पाए. हालांकि, डेरिल मिचेल ने DRS जरूर लिया, लेकिन फैसला मयंक के पक्ष में रहा.

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी थी बॉलिंग

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो यह ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता. सीरीज में अय्यर ने लगातार चौथे मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सीरीज में टीम इंडिया अभी 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह लगातार चौथे मैच में भी जीत दर्ज करें.

मैच में भुवनेश्वर कुमार की जगह खेले हैं मयंक

मयंक यादव की बात करें तो उन्हें भुवनेश्वर कुमार की जगह प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला है. इस सीरीज में भुवनेश्वर ने करीब चार बाद टीम इंडिया में वापसी की. हालांकि, भुवी की इंटरनेशनल वापसी अभी तक कुछ खास नहीं रही है. यही कारण है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच में मौका मिलने के बाद उन्हें ड्रॉप किया दया.  भुवी के अलावा वैभव सूर्यवंशी को भी मौका नहीं मिला है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 30, 2026, 13:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj