Aaj 17 April Makar Rashifal: मकर राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, भ्रम में फैसले लेने से बचें, व्यापारियों को लाभ के योग

Last Updated:April 17, 2026, 07:13 IST
Aaj ka Makar Rashifal 17 April 2026: मकर राशि के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का संकेत दे रहा है. मन में भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स और गलत लोगों से दूर रहना चाहिए. वहीं व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है और ग्रोथ के संकेत हैं. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए विवाद से बचें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है. संयम और धैर्य से दिन बेहतर गुजर सकता है.
ख़बरें फटाफट
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 17 अप्रैल का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज मन में भ्रम और असमंजस की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें. हर कदम सोच-समझकर उठाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर माहौल प्रभावशाली और सक्रिय रहेगा, लेकिन इसके बावजूद आपको सतर्क रहने की जरूरत है. करीपेशा लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि छोटी सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है.
सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी विवाद से दूर रहें. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी जोखिम लेने से बचना चाहिए. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, आज खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है. वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन सामान्य है, लेकिन लापरवाही नुकसान दे सकती है. संयम और सतर्कता के साथ दिन बिताने से आप संभावित समस्याओं से बच सकते हैं.
व्यापर से जुड़े जातकों के लिए खास दिन
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन है. आज आप खुद को पावरफुल महसूस करेंगे और व्यापार में भी ग्रोथ मिलने के योग है. आज आप पर इष्ट देवों की विशेष कृपा रहेगी. इष्ट देव रक्षक की तरह रक्षा करेंगे और हर कार्य को पूर्ण करने में भी मदद करेंगे.
नौकरीपेशा लोगों के लिए भारी रहेगा दिन
नौकरीपेशा लोगों को आज का दिन भारी है. आज आपको खुद को प्रोटेक्ट रखना होगा. नेगेटिव लोगों से दूर रहें. जल्दी से किसी की भी बातों में नहीं आए. आज आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से भी दूर रहना है. वाहन चलाते वक्त भी नौकरीपेशा लोग विशेष सावधान रहे.
छात्रों के लिए अनुकूल नहीं है दिन
स्टूडेंट को आज गलत संगति से बचना होगा. आज किसी भी गलत व्यक्ति या गलत मित्र के भी प्रभाव में आकर कोई कार्य नहीं करें. आज हर कार्य गुप्त में रहकर करें. और जब तक काम पूरा नहीं हो जाए तब तक पूरे प्लान को गुप्त रखें. कोई बड़ा कार्य या डिसीजन ले रहे हैं तो उसे डालने का प्रयास करें आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है.
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए नहीं है खास दिन
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भर रहेगा. पार्टनर से अप डाउन और वाद विवाद जैसी स्थिति बनी रहेगी. सेहत भी आज खराब रह सकती है. आज डाइजेशन सिस्टम ख़राब रहने के चलते भी आप परेशान रहेंगे. जितनी कोशिश हो आज रिलेशनशिप में वाद विवाद से बचकर रहें.
मकर राशि वाले आज करें ये उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को अपने इष्ट देव की कवच पाठ से दिन की शुरुआत करनी है. सुबह स्नान के बाद कवच पाठ करें. ज्यादा से ज्यादा गुरु मंत्र का जाप करें. अगर गुरु मंत्र भी आपके पास नहीं है तो आप संकल्प लेकर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Karauli,Rajasthan
First Published :
April 17, 2026, 07:13 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



